कोटा के आवंली रोजडी इलाके के रोजडी गांव में 50 से ज्यादा मकानों को वन विभाग ने चिन्हित कर खाली करने के नोटिस दिए। मकानों को तोड़ने की चेतावनी दी। जिसके बाद लोग बुधवार रात को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ऑफिस में पहुंच गए और शिकायत की। मंत्री को ज्ञापन दिया और धरना दे दिया। स्टाफ ने समझाया और उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग वहां से गए। आवंली रोजडी मदन दिलावर के विधानसभा क्षेत्र में आता है। स्थानीय चंद्रकला बाई, शिवप्रकाश व अन्य ने बताया कि बार बार वन विभाग के लोग आकर अलग अलग जगह चिन्हित कर जाते हैं। उसके बाद मकान खाली करने को कहते हैं। पिछले कुछ दिनों से करीब पचास मकानों को चिन्हित किया हुआ है। उन पर निशान भी लगा दिए और कहा कि यह वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण है। इसे हटाया जाना है। बार बार इसी तरह से आकर परेशान करते है। जबकि रोजडी गांव बहुत पुराना बसा हुआ है। ऐसे तो पूरा आवंली रोजडी ही फिर अतिक्रमण में हो गया। सालों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में अचानक कहां जाएंगे। लोगों ने इकट्ठा होकर मदन दिलावर के ऑफिस पहुंचकर अपनी दिक्कत बताई और धरने पर बैठ गए। उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में अधिकारियों से बात करेंगे और जो भी उचित समाधान निकलेगा उसके प्रयास करेंगे। जिसके बाद स्थानीय लोग माने।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Uttarakhand Rain News: बारिश ने मचाया हाहाकार, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर | Aaj Tak News
Uttarakhand Rain News: बारिश ने मचाया हाहाकार, तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर | Aaj Tak News
Parliament Security Breach: 'सर, सर बोल रहे हैं आप जवाब नहीं दे रहे, अब मैं आपको...' जया बच्चन की इस बात पर नाराज हो गए राज्यसभा के सभापति
नई दिल्ली। संसद सुरक्षा चूक पर हंगामे के बाद अबतक 141 सांसदों को निलंबित किया गया है। इन...
मुंबई-गोवा महामार्गावरील संगमेश्वर येथे अपघात
मुंबई-गोवा महामार्गावरील खड्डेमय रस्त्यांच्या त्रासाला सर्वच कंटाळले आहेत. यातून होणारे अपघात...
Bihar Floor Test Updates: Bihar में सियासी उठापटक जारी, कई विधायक अबतक नहीं पहुंचे सदन | Aaj Tak
Bihar Floor Test Updates: Bihar में सियासी उठापटक जारी, कई विधायक अबतक नहीं पहुंचे सदन | Aaj Tak
अब ताबड़तोड़ शुरू होंगे वो ग्लोबल इवेंट्स, जिनमें PM मोदी बढ़ाएंगे दुनिया में भारत का दबदबा
प्रधानमंत्री बनने के बाद अब नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों की तैयारी भी होने लगी है। G-7 शिखर...