जनपद आजमगढ़ में,दो युवकों की मौत एक घायल ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ के पास, ट्रेलर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए, अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) शनिवार की देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। अभी वे जीवली बाजार बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। दूसरा मृतक विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे यांची पत्रकार परिषद - LIVE
शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे यांची पत्रकार परिषद - LIVE
Share Market Trade Setup: Bank Nifty में जल्द दिखेंगे 45000 तक के मूव, All Time High जाएगा बाजार?
Share Market Trade Setup: Bank Nifty में जल्द दिखेंगे 45000 तक के मूव, All Time High जाएगा बाजार?
સુરત: કારની ચોરી કરતી ગેંગના બે સાગરીતો ઝડપાયા...| Trishul News - Today Gujarati News
સુરત: કારની ચોરી કરતી ગેંગના બે સાગરીતો ઝડપાયા...| Trishul News - Today Gujarati News
Assam CM Himanta Biswa Sarma ने Lok sabha Election 2024 में Congress को लेकर क्या दावा कर दिया?
Assam CM Himanta Biswa Sarma ने Lok sabha Election 2024 में Congress को लेकर क्या दावा कर दिया?
मुकेश अंबानी का जियो यूजर्स को तोहफा, 11 रुपये के प्लान में मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट डेटा
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में नया प्लान जोड़ा है। कंपनी का यह प्लान 11...