रामगंजमंडी के सलावद गांव में नायब तहसीलदार के साथ पुलिस ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार कार्यालय से मिले आदेश के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया नायब तहसीलदार लोकेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहसीलदार कार्यलय से सरकारी जमीन को खाली करने के निर्देश मिले थे। निर्देशों की पालना में करीब 125 बीघा सिवायचक चक भूमि से अतिक्रमण को जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमी फादर विशाल रेमण्ड ने गांव की करीब सवा सौ बीघा सिवायचक भूमि पर कब्जा कर फसल बो रखी थी। जिसको लेकर कार्यालय निर्देश पर बुधवार को अभियान चलाकर सरकारी भूमि को खाली कराया गया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सरपंच राकेश योगी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भूमि पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मंत्री मदन दिलावर से की थी। जिस पर मंत्री ने प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने मोके पर पहुचकर मामले की जांच की इसके बाद बुधवार को करीब 125 बीघा सिवायचक भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि भूमि से अतिक्रमण हटाकर ग्राम पंचायत को सौप दी गई है। भूमि पर अतिक्रमी द्वारा फसल उगाई गई थी। जिस पर प्रशासन ने पिला पंजा चलाकर अतिक्रमी से मुक्त करवाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नेत्रदान पखवाड़े के तहत प्रचार प्रसार गतिविधिया हुई शुरू
बून्दी
फ़रीद खान
आपके नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आ सकती है रोशनी : डॉ.सामर
नेत्रदान...
कॉलेज के नवीन भवन तक नहीं है पक्की सड़क, विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन
कोटा. कनवास कस्बे में स्थित राजकीय महाविद्यालय में मुख्य मार्ग से लेकर नवीन भवन तक पक्की सड़क...
Poco X6 Neo: 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ पोको का तगड़ा फोन, फटाफट चेक करें दाम
Poco ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। जी हां हम यहां Poco X6 Neo की ही...
IRCTC New Guidelines: रेल यात्रा के इन नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन में बैठने से पहले चेक करें नए रूल
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। New Guidelines For Railway Journey: भारत में आवागमन की सबसे...
અમદાવાદ : Aapના ગોપાલ ઇટાલિયા નું મીડિયા પત્રકાર ને જવાબ આપતા કહ્યું કે.. @social_media_sandesh sms
અમદાવાદ : Aapના ગોપાલ ઇટાલિયા નું મીડિયા પત્રકાર ને જવાબ આપતા કહ્યું કે.. @social_media_sandesh sms