उद्योग नगर क्षेत्र में शिवाजी नगर निवासी विवाहिता महिला ने गृहकलेश में फाँसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने करवाया PM

कोटा

शहर के उद्योग नगर क्षेत्र के शिवजी नगर में आज एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस में मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। वही महिला के पीहर पक्ष ने आये दिन उसको प्रताड़ित करने की बात कही है। विवाहिता महिला नीरू पत्नी महेंद्र प्रजापति ने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या की। पता चलने पर परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे जहॉ चिकित्सक ने जाँच के बाद मृत घोषित किया। वही मृतका के पति ने बताया कि वह घर से कैथून के लिए निकला था।उसे रास्ते मे उसकी पत्नी के फाँसी पर लटकने की जानकारी मिली।उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।