पश्चिमी राजस्थान ही नहीं, समूचे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे औद्योगिक कॉरिडोर पर राज्य सरकार के बाद अब केन्द्र सरकार ने भी मोहर लगा दी है। केन्द्रीय बजट में देश में 12 राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की गई है, जिसमें जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक कॉरिडोर (जेपीएमआईए) भी शामिल है। प्रस्तावित कॉरिडोर के पहले चरण की लागत 922 करोड़ रुपए है। सरकारी जमीन जेपीएमआई के नाम रिकॉर्ड में दर्ज कर ली गई है। निजी खातेदारों से जमीन अवाप्ति की प्रक्रिया चल रही है। केन्द्र सरकार द्वारा बजट में घोषणा करने से अब डीएमआईसी के पहले चरण को गति मिलेगी। यह देश का अत्याधुनिक औद्योगिक कॉरिडोर होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 4 हजार 380 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस परियोजना को शुरू करने के लिए पत्रिका ने अभियान चलाया, सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की। राज्य सरकार ने भी कई बार केन्द्र से आग्रह किया। सांसद चौधरी ने भी केन्द्र को पत्र लिखे। सांसद ने बताया कि ये पाली के लिए सौगात है। डीएमआईसी परियोजना के तहत पश्चिमी राजस्थान में रोहट क्षेत्र को प्रमुख नोड के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसे जोधपुर पाली औद्योगिक कॉरिडोर नाम दिया गया है।डीएफसी यानी माल ढुलाई के लिए मारवाड़ जंक्शन प्रमुख केन्द्र होगा। महाराष्ट्र, गुजरात से होकर राजस्थान आने वाली मालगाड़ियां मारवाड़ जंक्शन होकर गुजरेगी। मारवाड़ जंक्शन से माल की चढ़ाई-ढुलाई की जाएगी।जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक कॉरिडोर को मारवाड़ जंक्शन से रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा।जेपीएमआईए की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में तैयार माल मारवाड़ जंक्शन तक पहुंचाया जाएगा। वहां से मालगाड़ियों द्वारा कम समय में विभिन्न शहरों तक पहुंचाया जा सकेगा।जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जालोर समेत आसपास के शहर डीएमआईसी के जरिए माल देश के विभिन्न शहरों में कम समय और लागत में पहुंचा सकेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'40% कमीशन वाली BJP सरकार' राहुल गांधी समेत कई नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने समन भेजा
बेंगलुरु, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक बयान के चलते पहले से ही मुश्किलों...
દિયોદર ના સાંબલા ગામની ઘટના..દિયોદર થી ભાભર હાઇવે રોડ ઉપર કારની અડફેટે
દિયોદર ના સાંબલા ગામની ઘટના..દિયોદર થી ભાભર હાઇવે રોડ ઉપર કારની અડફેટે
সোনাৰী স্থিত ৰাজীৱ ভৱনত ভাৰতীয় যুৱ কংগ্ৰেছৰ ৬২ সংখ্যক প্ৰতিষ্ঠা দিৱস কায্যসূচী
১৯৬০ চনত প্ৰতিষ্ঠা লাভ কৰা ভাৰতীয় জাতীয় কংগ্ৰেছৰ ভাতৃ সংগঠন ভাৰতীয় যুৱ কংগ্ৰেছৰ আজি ৬২ সংখ্যক...
जिल्ह्यात 12959 हेक्टर वरील शेतकऱ्यांना गोगलगायी नुकसान भरपाई मिळणार@india report
जिल्ह्यात 12959 हेक्टर वरील शेतकऱ्यांना गोगलगायी नुकसान भरपाई मिळणार@india report