नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर धुएं के घने गुबार देखे जा सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM Himanta Biswa inaugurates Assam's first solar power plant at Lalpul, Udalguri
Big step towards clean and green power ceremony inauguration of 25 MW solar power plant at...
पहले गद्दे और तकिए फेंके, फिर छत से कूदी दुल्हन:3 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर शादी की दूसरी रात हो गई फरार, रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
बाड़मेर में एक दुल्हन शादी की दूसरी रात 3 लाख रुपए और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। भागने के लिए उसने...
સુરત મ્યુનિસિપલ કમિશનર કચેરી ખાતે નવા મ્યુનિસિપલ કમિશનર શાલીની અગ્રવાલ એ પદભાર સંભાળ્યો.
સુરત મ્યુનિસિપલ કમિશનર કચેરી ખાતે નવા મ્યુનિસિપલ કમિશનર શાલીની અગ્રવાલ એ પદભાર સંભાળ્યો.
સુરત...
भारत ने 300 अरब डॉलर का क्लाइमेट पैकेज खारिज किया:COP29 में कहा- इतने से विकासशील देशों की जरूरतें पूरी नहीं होगी, ये नजरों का धोखा
भारत ने अजरबैजान की राजधानी बाकू में 29वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP29) के दौरान विकासशील देशों...
Apple Scary Fast Event 2023 Highlights: MacBook Pro, iMac और नए M3 chips हुए पेश, चेक करें कीमत और फीचर्स
Apple Scary Fast Event 2023 Highlights एपल ने अपने अक्टूबर इवेंट में ग्राहकों के लिए नए मैकबुक...