नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार टीआईए के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि पोखरा जाने वाले विमान में एयरक्रू सहित 19 लोग सवार थे। यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटना स्थल पर मौजूद है और राहत बचाव कार्य जारी है। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। फिलहाल यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। वायरल वीडियो में हवाई अड्डे पर धुएं के घने गुबार देखे जा सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्याचे सहकार मंत्री अतुल सावे यांचा परभणी जिल्हा दौरा
परभणी, दि.16 महाराष्ट्र राज्याच्या सहकार, इतर मागास बहुजन कल्याण विभागाचे मंत्री अतुल सावे हे दि....
नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरना, सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र के किसान प्रतिनिधियों ने खरीफ की फसल के लिए 1जुलाई से नहरों में पानी प्रवाहित करने के लिए...
चराई देव पुलिस ने 2.89किलोग्राम गाँजे के साथ दो लोगो को किया गिरफ्तार
चराई देव जिला अंतर्गत सापेख़ाति पुलिस ने दो युवकों को 2.89किलोग्राम गाँजे के साथ दो लोगो को किया...
এইবাৰ হাত দাঙিলে নগাঁৱৰ সহকাৰী বন সংৰক্ষক নেপাল মণ্ডলে।
🔴এইবাৰ হাত দাঙিলে নগাঁৱৰ সহকাৰী বন সংৰক্ষক নেপাল মণ্ডলে।
🔴৫ হাজাৰ টকা উৎকোচ লওঁতেই...
એશિયા કપની ફાઈનલ મેચમાં ઇન્ડિયન ફેન્સ સાથે ભેદભાવ
એશિયા કપની ફાઈનલ મેચમાં ઇન્ડિયન ફેન્સ સાથે ભેદભાવ