केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते समय कई योजनाओं की शुरुआत की। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ा है। पूर्व वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि माननीय वित्त मंत्री ने चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र 2024 पढ़ा।” उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वित्त मंत्री ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ईएलआई) को अपना लिया है, जो कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज नंबर 30 पर है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, “मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के पेज 11 से प्रत्येक ट्रेनी को भत्ते के साथ ट्रेनिंग योजना शुरू की है।” उन्होंने वित्त मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काश निर्मला सीतारमण कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और विचार कॉपी कर पातीं। पूर्व वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वित्त मंत्री ने एंजल टैक्स को खत्म कर दिया है। कांग्रेस कई सालों से इसे खत्म करने की मांग कर रही थी और घोषणापत्र में पेज 31 पर भी ऐसा ही कहा गया है।” हालांकि, उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस पर आगे बात करेंगे।इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नौ प्राथमिकताओं को सामने रखा, जिसमें रोजगार, कौशल, कृषि और विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने अपना सातवां बजट पेश करते हुए कहा, “इस बजट में हम रोजगार, कौशल, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस करेंगे। उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूल किस्मों के लिए कृषि अनुसंधान को बदला जाएगा।” उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है और ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए इसे फिर से चुना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Google के Pixel phones में मिल रही है Passkey की सुविधा, सिक्योरिटी होगी मजबूत
Google अपने Pixel phones के लिए पासकी की सुविधा पेश कर रहा है। फिलहाल ये कुछ ही पिक्सल फोन्स में...
প্ৰাক্তন ছোভিয়েট ৰাষ্ট্ৰপতি মিখাইল গৰ্বাচেভৰ দেহাৱসান
মস্কো, ৩১ আগষ্ট। ছোভিয়েট ইউনিয়নৰ প্ৰাক্তন ৰাষ্ট্ৰপতি আৰু শীতল যুদ্ধৰ অন্ত পেলোৱা মিখাইল...
ઉમરગામ તાલુકા ના ભિલાડ ગરનાળા ની હાલત ફરી દૈનિય બની.
ઉમરગામ તાલુકા ના ભિલાડ ગરનાળા ની હાલત ફરી દૈનિય બની.
खत्म हुआ इंतजार, एयर टैक्सी को DGCA ने दी हरी झंडी, सबसे पहले इन शहरों में होगी लॉन्च
शहर की भीड़भाड़ भरी सड़कों पर फंसने के दौरान हम सभी के दिमाग में एक बात आती है कि काश अपनी...
57 प्रतिशत विधेयकों को राज्यपालों ने एक महीने के भीतर दी सहमति, गैर BJP शासित राज्यों में लगा लंबा समय
नई दिल्ली। राज्यपालों पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं कि वे अधिक समय तक विधेयकों को लटकाए रहते...