चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कार और एसयूवी की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी मिड साइज सेडान कार को मिड लाइफ अपडेट (Skoda Slavia Facelift 2024) दिया जा सकता है। जिसके बाद इसमें किस तरह के फीचर्स को जोड़ा जाएगा और क्‍या इंजन में किसी तरह का बदलाव हो सकता है? आइए जानते हैं।

स्‍कोडा की ओर से भारत में इकलौती सेडान कार Slavia को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस मिड साइज सेडान कार को जल्‍द ही अपडेट मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके मिड लाइफ अपडेट को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

मिलेगा मिड लाइफ अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक Skoda Slavia को मिड लाइफ अपडेट दिया जा सकता है। जिसके साथ ही सेडान को कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इन फीचर्स के साथ ही यह सेडान अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्‍प के तौर पर आ सकती है। जानका

होंगे यह बदलाव

जानकारी के मुताबिक सेडान कार स्‍लाविया के मिड लाइफ अपडेट में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसके डिजाइन को और बेहतर करते हुए ज्‍यादा स्‍पोर्टी बनाया जा सकता है। इसमें फ्रंट ग्रिल को रि-डिजाइन किया जा सकता है। साथ ही इसके हैडलैंप, फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किए जा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कनेक्टिड हैडलैंप दिए जा सकते हैं, जिससे यह देखने में हुंडई वर्ना की तरह हो जाएगी। वहीं इंटीरियर में भी कई और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।