बूंदी। शहर के नैनवा रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में सोमवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। बैठक में के. पाटन पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच में रखें। बूंदी के पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। दोनो नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है इस डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हम सब कार्यकर्ता मिलकर जन-जन तक पहुंचाएं और योजनाओं का लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार मिलकर किसानों के लिए जो योजनाएं बना रही है उसका किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा और देश खुशहाल बनेगा। प्रदेश की सरकार ने भी बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाए हैं और सभी युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव रखें। मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी बील्या, हेमराज नागर, शौकीन चंद राठौर, भंवरलाल शर्मा, कालू लाल जांगिड़, युवा मोर्चा संभाग प्रभारी भगवान गुर्जर ने भी संबोधित किया। तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, के. पाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, नैनवा प्रधान पदम गुर्जर भी मंचासीन रहे। बैठक में तालेड़ा उप प्रधान राधेश्याम गुर्जर, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, के. पाटन मंडल अध्यक्ष गौरव मालिक, तालेड़ा मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल चौधरी, नमाना मंडल अध्यक्ष उदालाल गुर्जर, दबलाना मंडल अध्यक्ष मेघराज नागर, सुवासा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप नरेडा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, शहर महामंत्री रमेश हाडा, मोहन कराड, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, जिला मंत्री संपत जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. विश्वनाथ माहेश्वरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजबाला गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला महामंत्री संदीप यादव, जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. सत्यनारायण गौतम, जिला मंत्री सुनीता शर्मा, जिला प्रवक्ता निर्मल मालव, दिलीप सिंह, आईआईटी जिला संयोजक ललित नामदेव, संजय भूटानी, सुनील जेथलिया, राजेश शेरगड़िया, प्रेम प्रकाश जांगिड़, अशोक जायसवाल, महावीर सालीवाल, कैलाश जांगिड़, मनीष जैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र श्रंगी ने किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বিবাহৰ ৭ মাহৰ পাছতো ‘ভাল খবৰ’ নোপোৱাৰ পাছতো কনিষ্টবলে এছ পিলৈ এখন অদ্ভুত চিঠি লিখিলে
বিবাহৰ ৭ মাহৰ পাছতো ‘ভাল খবৰ’ নোপোৱাৰ পাছতো কনিষ্টবলে এছ পিলৈ এখন অদ্ভুত চিঠি লিখিলে...
चार लाख की कीमत वाली Maruti की इस कार से मिलता है 33 का माइलेज, जानें कैसे हैं फीचर्स
भारतीय बाजार में Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। लेकिन सिर्फ चार लाख...
Lucknow Violence: लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हुआ | Aaj Tak Hindi Neews
Lucknow Violence: लखनऊ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हुआ | Aaj Tak Hindi Neews
জিলা স্বাস্থ্য বিভাগৰ বিশ্ব পৰিৱেশ দিৱস উদ্যাপন আৰু মেলেৰিয়া প্ৰতিৰোধী মাহৰ জিলা ভিত্তিত শুভাৰম্ভণি অনুষ্ঠান
শিৱসাগৰঃ শিৱসাগৰ আদৰ্শ চিকিৎসালয়ৰ প্ৰেক্ষাগৃহত বিশ্ব পৰিৱেশ দিৱস উপলক্ষ্যে এখন সজাগতা সভা...
વડોદરા: સાવલીમાં ઉમેડા ચેકપોસ્ટ પાસેથી વિદેશી દારૂ સાથે 2 શખ્સ ઝડપાયા | Vadodara Police News
વડોદરા: સાવલીમાં ઉમેડા ચેકપોસ્ટ પાસેથી વિદેશી દારૂ સાથે 2 શખ્સ ઝડપાયા | Vadodara Police News