राजस्थान में पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार लगातार सख्त एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में अब चूरू में पेपर लीक माफिया यूनिक उर्फ विवेक भांभू के घर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे सरगना यूनिक भांभू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे यूनिक भांभू पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है। चूरू में नगर परिषद ने यूनिक के अवैध निर्माण को चिन्हित करने के बाद आज दोपहर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। यूनिक ने पूनिया कॉलोनी में 114-115 नंबर प्लॉट में मकान बना रखा था। नगर परिषद ने आज अवैध व गैर नियमानुसार बने ढांचे को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान भारी तादात में पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। वहीं, आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। आरोप है कि वह एसआई भर्ती परीक्षा 2021, जेईएन भर्ती परीक्षा 2021 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर 500 से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। जिनमें से 250 से ज्यादा लोग तो उसके परिवार व रिश्तेदारी में हैं। वो खुद भी पिछली वनपाल भर्ती में वनपाल बना था। ऐसे में आशंका है कि उसने वनपाल और वनरक्षक भर्ती का भी पेपर लीक करवाया था।यूनिक भांभू ने जयपुर स्थित हसनपुरा की रविंद्र बाल भारती स्कूल से एसआई भर्ती का पेपर चुराया था। इसके लिए स्कूल के कर्मचारी राजेश को दस लाख रुपए दिए थे। पेपर चुराने के बाद गिरोह के साथी जगदीश विश्नोई को वाट्सऐप के माध्यम से पेपर भेजा था। मास्टरमाइंड यूनिक भांभू ही परीक्षा केंद्रों से भी पेपर लीक करवाता था। राजेंद्र यादव ने जयपुर के सरकारी स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम से जेईएन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने के बाद भांभू के मोबाइल पर ही भेजा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
যান-বাহন আইন আৰু অনুজ্ঞাপত্ৰৰ স্বত্ত্ব ভঙ্গ কৰাৰ অপৰাধত মহানগৰীত ৩দিনত ২৩খন ছিটিবাছৰ অনুজ্ঞাপত্ৰ নিলম্বন
আজিৰ খবৰ, গুৱাহাটী, ২৮ জুলাই, ২০২২ : গুৱাহাটী উচ্চ ন্যায়ালয়ৰ ৭২/২০১৬ নম্বৰৰ গোচৰৰ আধাৰত আৰু...
সোণাৰিত ভাৰতীয় চাহ মজদুৰ সংঘৰ কাৰ্যালয় উদ্বোধন
সোণাৰিত ভাৰতীয় চাহ মজদুৰ সংঘৰ কাৰ্যালয় উদ্বোধন।
ভাৰতীয় চাহ মজদুৰ সংঘ চমুকৈ বি চি এম এচ ৰ এটি...
বঙাইগাঁৱত ১৪৪ ধাৰা জাৰি
বঙাইগাঁও জিলাত ৰাষ্ট্ৰদ্ৰোহী কামত লিপ্ত থকা লোকৰ গ্ৰেপ্তাৰৰ পিছত জিলাখনৰ কিছু অংশত মৌলবাদী সংগঠনৰ...
નરાધમ સસરાની કરતુત:તું બહું સુંદર લાગે છે કહી પુત્રવધુ પર આચર્યું દુષ્કર્મ
અમદાવાદ
નારણપુરા વિસ્તારમાં રહેતી પુત્રવધૂને સસરાએ હવસ નો શિકાર બનાવી છે. પતિ અને સાસુની...