बून्दी। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकिया एवं महामंत्री विकास शर्मा ने संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रणजीत सिंह राजावत बूंदी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोनीत किया। 

प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकिया एवं महामंत्री विकास शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह राजावत के द्वारा पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को गति प्रदान करने की अपेक्षा की ही है। जिलाध्यक्ष नूतन तिवारी ने रणजीत सिंह राजावत का माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। इस नियुक्ति पर संयोजक कल्याण मल वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोकचोहला, शहर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक रावत, अमर सिंह बलविंदर सिंह ढिल्लों, मोहम्मद शहजाद , शिवजी लाल दबलाना, कविता शर्मा, संगीता झा अनीता चंदेल गायत्री पंचोली सुनीता शर्मा मघु हाडा आदि प्रबोघको ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जहिर की।