सांगोद, कोटा गुरू की वंदना का पर्व गुरू पुर्णिमा रविवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह गुरू स्थलों पर साधकों ने पहुंचकर गुरू वंदना की और आर्शीवाद लिया। यहां गायत्री मंदिर परिसर में भी गुरू पुर्णिमा के उपलक्ष में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें गायत्री परिवार से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह से दोपहर तक यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने परिवार समेत हवन कुंड में आहुतियां दी। लोगों ने मां गायत्री की पूजा अर्चना कर कई अनुष्ठानों में भाग लिया। देव मंच से सत्यप्रकाश कुमावत ने परिजनों से अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने, नशे से दूर रहने, अच्छे कार्यो की ओर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रमेश नायक, रामस्वरूप गौड़, शंकर गोस्वामी आदि का सहयोग रहा। गुरू पुर्णिमा पर छांटा की पुलिया स्थित गुरू महाराज, विनोदखुर्द स्थित धूणा वाले बाबा के आश्रम, सांगोद स्थित रामद्वारा, गोविन्द साधना सदन आदि गुरू स्थलों पर सुबह से साधकों की भीड़ लगी रही। साधकों ने गुरू वंदना कर आर्शीवाद लिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ईआरसीपी परियोजना के तहत नैनवां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग
ईआरसीपी परियोजना के तहत नैनवां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग
नैनवां प्रधान पदम...
Mizoram | Locals in Aizawl protest over the Manipur issue.
Mizoram | Locals in Aizawl protest over the Manipur issue.
सिपाझार में दुर्नीति निवारण शाखा का अभियान : घुस लेते रगे हाथ एक गिरफ्तार
दरंग ज़िले के पाथरीघाट राजस्व चक्र कार्यालय में दुर्नीति निवारण शाखा ने अभियान चला कर एक लाट मंडल...
Google Apple Search Engine Deal: गूगल ने एपल को दिए 1.7 लाख करोड़ रुपये, जानिए क्या है डिफॉल्ट सर्च इंजन डील
गूगल ने एपल के वेब ब्राउजर सफारी में डिफॉल्ट सर्च इंजन बनने के लिए कंपनी को 20 बिलियन डॉलर करीब...
સર્વ શ્રેષ્ઠ સેવા ને પ્રોહત્સહત કરવાં માટે રાષ્ટ્રીય કક્ષા નો એવોર્ડ સન્માનિત પ્રોગ્રામ કરવાં માં આવ્યો
બનાસકાંઠા જિલ્લાના વતની વલસાડ જીલ્લા માં ફરજ બજાવતા 108 એમ્બ્યુલન્સ માં ઈ એમ ટી પ્રવીણ વાનોલ જે...