राजस्थान में आदिवासी-हिंदू को लेकर सियासी उठा पटक जारी है. इसकी शुरुआत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान से हुआ था. जिसमें आदिवासियों के डीएनए टेस्ट करने की बात कही थी. जिसके बाद लगातार उनके बयान के लिए माफी मांगने और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी. लगातार विरोध के बाद आखिरकार मदन दिलावर ने विधानसभा में 18 जुलाई को माफी मांगी और कहा, मैं आदिवासी समाज से आता हूं. महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में भी आदिवासियों ने भी सहयोग दिया था. आदिवासियों को अगर मेरी बातों से पीड़ा हुई है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.अब आदिवासी हिंदू को लेकर राजस्थान सरकार के एक और मंत्री और आदिवासी नेता बाबूलाल खराड़ी का बयान सामने आया है. डूंगरपुर जिले में जिला कार्य समिति बैठक में सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद मन्नालाल रावत सहित राजस्थान मंत्री बाबूलाल खराड़ी शामिल हुए थे. इसी बैठक में उन्होंने बयान दिया है. बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि आदिवासी हमेशा से हिंदू था, हिंदू है और हिंदू ही रहेगा जो यह नहीं मानते हैं वह आदिवासी नहीं है. बाबूलाल ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते है कि माताएं सिंदूर नहीं लगाएं, मंगलसूत्र नहीं पहने ये आदिवासी समाज में सुहाग की निशानी है. ये लोग समाज को गुमराह कर रहे है. इस क्षेत्र में जातिवाद का जहर घोल रहे है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Dadasaheb Phalke Award 2023 से सम्मानित होंगी Waheeda Rahman, जानें इनके बारे में | वनइंडिया हिंदी
Dadasaheb Phalke Award 2023 से सम्मानित होंगी Waheeda Rahman, जानें इनके बारे में | वनइंडिया हिंदी
કોફી વિથ કરણ: કરણ જોહરે જણાવ્યું કે તે કયા 2 સેલેબ્સને શોમાં ક્યારેય આમંત્રિત કરશે નહીં
કરણ જોહરનો શો કોફી વિથ કરણ ઘણો લોકપ્રિય છે. આ શો ઘણા વર્ષોથી ચાલી રહ્યો છે અને હજુ પણ દર્શકો...
उदगीर मे आयएएस कोच समीर सीद्दीकी उर्दू अदबी साहित्य सम्मेलन मे संबोधित किया
Live उदगीर मे आयएएस कोच समीर सीद्दीकी उर्दू अदबी साहित्य सम्मेलन मे संबोधित किया
किसान सम्मान निधि से अन्न दाता खुशहाली की ओर अग्रसर: केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी
बून्दी
फ़रीद खान
किसान सम्मान निधि से अन्नदाता खुशहाली की ओर अग्रसर - केन्द्रीय कृषि...
ડુપ્લીકેટ ભારતીય ચલણી નોટો તથા ચેક બનાવી લોકો સાથે છેતરપીંડી કરતા ઈસમને ઝડપી પાડતું છોટાઉદેપુર SOG
ડુપ્લીકેટ ભારતીય ચલણી નોટો તથા ચેક બનાવી લોકો સાથે છેતરપીંડી કરતા ઈસમને ઝડપી પાડતું છોટાઉદેપુર SOG