राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं काग्ग्ंग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर प्रदेश में बिजली और पानी की अव्यवस्था फैल जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की जनता अघोषित बिजली कटौती से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस बिजली कटौती के कारण ऊमस और मच्छरों से परेशान जनता जानना चाहती है कि पिछले आठ महीने से राजस्थान में बिजली और पानी की अव्यवस्था क्यों फैली हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री 12 जुलाई को सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मीडिया के सामने कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है, उनसे (राजस्थान के मुख्यमंत्री) कोई गलती हुई है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कोई जवाब नहीं देता है जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए। इन सवालों पर ऊर्जा मंत्री की ओर से जवाब आता है कि पीईकेबी की 91 हेक्टेयर भूमि की साइट क्लीयरेंस अनुमति पिछले वर्ष 12/12/23 को दे दी गई थी। इसमें से 26 हेक्टेयर भूमि 19/1/24 एवं 30 हेक्टेयर भूमि 22/3/24 को राजस्थान सरकार को मिल गई। शेष 34 हेक्टेयर जमीन की क्लीयरेंस मिल गई है एवं ये जमीन जल्द राजस्थान सरकार को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री का दावा है कि मुख्यमंत्री राजस्थान के सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ और अधूरे अनुरोधों के पूर्ण होने का निवेदन किया है जिस पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने यह जवाब दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रदेश में एक सितम्बर से 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा सड़क मेंटीनेंस कैंपेन- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
प्रदेश में बरसात से ख़राब हुई सड़कों को ठीक करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 1 सितम्बर...
জোনাইত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, দুখন মটৰ চাইকেলৰ মাজত মুখামুখি সংঘৰ্ষ
জোনাইত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, দুখন মটৰ চাইকেলৰ মাজত মুখামুখি সংঘৰ্ষ
Israel Hamas War: Gaza में जंग के बीच कैसी है ज़िंदगी, वहां के लोगों ने खुद बताई (BBC Hindi)
Israel Hamas War: Gaza में जंग के बीच कैसी है ज़िंदगी, वहां के लोगों ने खुद बताई (BBC Hindi)
बॉम्बे HC ने जया शेट्टी हत्या मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को दी जमानत, सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को 2001 जया शेट्टी हत्या मामले में गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे,...
Kia EV9 इन खूबियों के साथ भारत में मारेगी एंट्री, अगले साल लॉन्च होगी ये 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार; जानें डिटेल्स
Kia ने पुष्टि की है कि उसकी थ्री-रो वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia EV9 अगले साल 2024 में भारतीय बाजार...