सुल्तानपुर. नगर समेत क्षेत्र के राशन डीलरो ने शुक्रवार को कोटा कलक्ट्रेट जाकर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। जहाँ बताया कि संघ की ओर से पूर्व में भी सरकार को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था। जिसमें राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30 हजार रूपए मानदेय देने की मांग की थी। इसके अलावा दो फीसदी छीजत देने, 6 माह का बकाया देने आदि मांगे रखी दी। ज्ञापन में बताया कि ई-मित्र पर आधार कार्ड अपडेट के 150 रुपए चार्ज कर रहे है जबकि ईकेवाईसी सीडिंग के लिए राशन विक्रेताओं को कुछ भी नही दिया जा रहा है। बकाया भुगतान नहीं होने से राशन विक्रेताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया कि यदि अभी भी सरकार उनकी मांगे नहीं सुनती है तो बकाया कमीशन 31 जुलाई तक रिलीज नही करने पर 1 अगस्त से वितरण व्यवस्था को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।इस अवसर पर राशन डीलर जिलाध्यक्ष पुरुषोतम नागर ,राजकुमार नंदवाना,रमारमण खंडेलवाल ,महेंद्र ,भेरुलाल धाकड़ डूंगरज्या आदि मोजूद थे ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Closing Bell: Sensex 551 अंक टूटा, Nifty 19,700 के नीचे हुआ बंद, बैंक, पावर शेयर फिसले | Business
Closing Bell: Sensex 551 अंक टूटा, Nifty 19,700 के नीचे हुआ बंद, बैंक, पावर शेयर फिसले | Business
કંગનાને થપ્પડ મારનાર મહિલા સસ્પેન્ડ
લોકસભા સાંસદ અને બોલિવૂડ અભિનેત્રી કંગના રનૌતને ચંદીગઢ એરપોર્ટ પર થપ્પડ મારનાર CISF મહિલા...
हरसाय यादव बने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार प्रभारी:ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टेन अजय यादव ने जारी किए आदेश
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...
વડોદરા શહેરના કલ્યાણ નગર ખાતે એક હજાર મુસલમાન ભાઈઓ તથા બહેનો ભારતીય જનતા પાર્ટીમાં જોડાયા
વડોદરા શહેરના કલ્યાણ નગર ખાતે એક હજાર મુસલમાન ભાઈઓ તથા બહેનો ભારતીય જનતા પાર્ટીમાં જોડાયા