पेरिस ओलिंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिसके लिए खेल मंत्रालय ने117 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है. इसके अलावा खेल मंत्रालय ने सपोर्ट स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं.सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है. ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था उनमें से सिर्फ गोलाफेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम नहीं है. भारतीय दल के प्रमुख पूर्व निशानेबाज गगन नारंग बनाए गए है. गगन नारंग भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं. कुल 117 खिलाड़ियों की लिस्ट में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी ऐथलेटिक्स के हैं. उनके बाद शूटिंग (21) और हॉकी (19) का नंबर आता है. टेबल टेनिस में भारत के आठ जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु सहित सात खिलाड़ी भाग लेंगे. रेसिलंग (6), आर्चरी (6) और बॉक्सिंग (6) में छह-छह खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. इसके बाद गोल्फ (4), टेनिस (3), स्विमिंग (2), सेलिंग (2) का नंबर आता है. घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और वेटलिफ्टिंग में एक-एक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. शूटिंग टीम में 11 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं. टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
माजी ऊर्जा मंत्री, आ. चंद्रशेखर बावनकुळे यांची पत्रकार परिषद
माजी ऊर्जा मंत्री, आ. चंद्रशेखर बावनकुळे यांची पत्रकार परिषद
ममता सरकार को बड़ी राहत, CBI जांच को लेकर केंद्र सरकार की दलीलें खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई द्वारा राज्य की सहमति के बिना मामलों...
मंदिर का बरामदा ध्वस्त दूरी बनाए रखने की अपील
नैनवा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर का बरामदा ध्वस्त हुआ। तालाब में भारी पानी की आवक और पानी के रिसाव...
MCN NEWS | दिवसा ढवळ्या पेट्रोल पंप मॅनेजरला लुटणारी टोळी गजाआड....वैजापुरात घडली होती घटना..
MCN NEWS | दिवसा ढवळ्या पेट्रोल पंप मॅनेजरला लुटणारी टोळी गजाआड....वैजापुरात घडली होती घटना..
कांग्रेस की चुनावी तैयारी पर CM बसवराज बोम्मई ने कसा तंज, बोले- 60 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार 'अनफिट'
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। कर्नाटक...