कोटा. श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कनवास के भगवान मुरली मनोहर जी के मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन कथा वाचक गुरुदेव रवि गौतम ने किया। समाज के अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं महामंत्री रघुकुल नंदन गौतम ने बताया कि समाज के दशकों पुराने मंदिर के नवनिर्माण के कार्य में समाजबंधुओं से मिलकर कार्य योजना बनाई गई थी। आचार्य रवि गौतम कंदाफल वालों के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया। जिसमें कर्णेश्वर वेद विद्यालय के बटुकों द्वारा वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन करवाया गया। मंदिर पुजारी द्वारा भगवान मुरली मनोहर जी की महाआरती की गई। बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति एवं रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गौतम, चंद्रशेखर गौतम, शिवाजी गौतम गोपालपुरा, यदुनंदन गौतम, मनोज आचार्य, कपिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा सिमलिया, राम प्रसाद शर्मा, पंडित नंदलाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, विष्णु प्रसाद गौतम, श्याम बिहारी गौतम संजय गौतम, मनोज शर्मा, पंडित रामबाबू शर्मा सहित कनवास तहसील क्षेत्र के समाजबंधु उपस्थित थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰাণত চেণ্ট্ৰ' গাড়ী খেদি খেদি ১৮ টা ছাগলী সহ ৩ চোৰ আটক মৰাণ আৰক্ষীৰ
মৰাণত চেণ্ট্ৰ' গাড়ী খেদি খেদি ১৮ টা ছাগলী সহ ৩ চোৰ আটক মৰাণ আৰক্ষীৰ
કોંગ્રેસના ડેલિગેટ અને આપના કાર્યકર્તાઓ પણ ભાજપમાં જોડાયા /SABANDH BHARAT NEWS /DEESA
કોંગ્રેસના ડેલિગેટ અને આપના કાર્યકર્તાઓ પણ ભાજપમાં જોડાયા /SABANDH BHARAT NEWS /DEESA
बरसात आते ही बढ़ जाता है Dengue का कहर, जानें इस बीमारी से बचाव के लिए क्या करें क्या नहीं
मानसून का मौसम यानी कई बीमारियां और इन्फेक्शन। बरसात के मौसम अक्सर मच्छरों से होने वाली बीमारियों...
নিযুক্তি পৰীক্ষাৰ দিনটোত ভাইৰেল হল এই Photo
নিযুক্তি পৰীক্ষাৰ দিনাই ভাইৰেল হ'ল এই photo l এইটিয়া সামাজিক মাধ্যমত ভাইৰেল হৈ পৰিছে এই Photo...