भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई बेहतरीन कारों को बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर आप भी July 2024 में मारुति की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के Arena शोरूम पर ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी पर कितना Waiting Period चल रहा है। आइए जानते हैं।

 भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। July 2024 में Arena डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी को खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Alto K10

मारुति की ओर से सबसे कम कीमत पर Maruti Alto K10 को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को बुक करवाने के बाद घर लाने के लिए सिर्फ एक से दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके कमर्शियल वर्जन Tour H1 के लिए करीब दो से तीन हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti S Presso

मारुति की ओर से S-Presso को भी ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके सभी वेरिएंट्स पर करीब एक से दो हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।