जस्थान सरकार को छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य कोल फील्ड में परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्लियर कर दिया. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राजस्थान सरकार को ऐसी कोई अनुमति नहीं दी है. पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी तरफ से गलती हो गई होगी, हमारी तरफ से ऐसा नहीं है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर कोयला खनन के लिए वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया था. लिखा था कि राजस्थान के 4340 मेगावाट क्षमता की तापीय विद्युत परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति से सहायता मिलेगी. अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया 'X'पर पोस्ट लिखा, "यह बेहद ही आश्चर्यजनक है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है. राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी दावा करते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजस्थान के विद्युत गृहों के लिए कोयले की आपूर्ति हेतु हसदेव अरण्य कोलफील्ड में संचालित परसा ईस्ट एवं कांता बासन (पीईकेबी) कोल ब्लॉक की 91.21 हेक्टेयर वनभूमि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान कर दी है पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि ऐसी कोई बात ही नहीं है." उन्होंने लिखा, "राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को इसकी सच्चाई बताई जानी चाहिए. क्या दोनों मुख्यमंत्रियों को अधिकारी इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं या दोनों मुख्यमंत्री मिलकर अपने-अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप जनता को गुमराह कर रहे हैं. बिजली जैसे जरूरी मुद्दे पर दोनों सरकारों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है पर इस तरह की भ्रम फैलाने वाली राजनीति से किसका भला होगा?"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ આગામી ગુરુવારે રાજ્ય ‘સ્વાગત’માં પ્રજાજનોની રજૂઆતો સાંભળશે
મુખ્યમંત્રીશ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ આગામી ગુરુવારે રાજ્ય ‘સ્વાગત’માં પ્રજાજનોની રજૂઆતો...
હળવદ ના કડીયાણા ગામ પાસે ટેમ્પામાં આગ લાગી , કોઈ જાનહાની નહિ
આ અંગેની પ્રાપ્ત વિગતો અનુસાર હળવદ તાલુકાના કડીયાણા ગામ અને સુંદરગઢ વચ્ચે ટેમ્પોમાં અચાનક આગ લાગી...
25 વિવિધ રાજ્યોમાંથી ખેડૂતો કૃષિ યોજનાઓનો અભ્યાસ કરવા તેલંગાણા પહોંચ્યા
રાજ્યમાં ક્ષેત્રીય સ્તરે સિંચાઈ અને કૃષિ ક્ષેત્રના વિકાસની તપાસ અને મૂલ્યાંકન કરવા માટે, 25...
Breaking News: Jio की सर्विस हुई ठप, यूजर्स को हो रही परेशानी, नहीं चल रहा इंटरनेट और कॉल | Aaj Tak
Breaking News: Jio की सर्विस हुई ठप, यूजर्स को हो रही परेशानी, नहीं चल रहा इंटरनेट और कॉल | Aaj Tak
Galaxy A35 और Galaxy A55 से पहले पेश हुआ Galaxy M15 5G Smartphone, फटाफट चेक करें खूबियां
आज सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Galaxy A35 और Galaxy A55 लॉन्च करने जा रहा है। इन दो फोन की...