लाखेरी - सोमवार देर रात को दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर पापड़ी फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लाखेरी थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात्रि को पापड़ी फाटक के पास पोल नम्बर 978/4 के डाउन लाइन के समीप एक युवक के पड़ा होने की सूचना लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। जिस पर आरपीएफ व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़े युवक के शव को कब्जे में लेकर लाखेरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक युवक की आयु करीब 30 साल बताई जा रही है। युवक ने नीले मटमेले रंग की जींस पहन रखी है, दाए हाथ की कलाई में अंग्रेजी में डीएम लिखा हुआ है वही लाल रंग का लच्छा तथा काले नीले रंग का प्लास्टिक का ब्रेसलेट पहन रखा है। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण लाखेरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कोटा मोर्चरी में भिजवाया गया है तथा पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kolhapur : 12 व्या भारतीय छात्र संसदेचे 15 सप्टेंबरला पुणे येथे आयाेजन ...BPN news network
Kolhapur : 12 व्या भारतीय छात्र संसदेचे 15 सप्टेंबरला पुणे येथे आयाेजन ...BPN news network
जम्मू में भाषण के दौरान बेहोश हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे:बोले- इतना जल्दी मरने वाला नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मंच...
BSNL ने घटा दी 600GB डेटा वाले प्लान की कीमत, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट
भले ही दीवाली खत्म हो गई है लेकिन बीएसएनएल का एक ऑफर अभी भी ग्राहकों को मिल रहा है। इस ऑफर के तहत...