राजस्थान विधानसभा में बजट बहस पर जवाब के दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने करीब एक घंटे तक विपक्ष पर निशाना साधा और कई नई घोषणाएं भी कीं। दिया कुमारी ने कहा कि यह दूरगामी सोच का बजट है। यह बजट पांच साल का नहीं है। यह बजट विकसित राजस्थान का बजट है। डबल इंजन की सरकार है। अब राजस्थान में काम होंगे। हम इसी सरकार में प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे और उद्घाटन भी करेंगे। विपक्ष के सदस्य भविष्य में भी वहीं बैठने की आदत डाल लें।विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान मंगलवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जयपुर जिले के लिए भी कई घोषणाएं कीं। जमवारामगढ़ से चौमुखा वाया पापड़ होते हुए बैनाड़ा मोड़/आगरा रोड तक 30 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण, चाकसू में पुराने नेशनल हाईवे-12 का मय डिवाइडर सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण होगा।इसके अलावा कोटखावदा मोड़ से बायपास एवं गरूड़वासी तिराहा से बायपास तक कुल 21 किलोमीटर पर निर्माण कार्य होगा। इस पर 38 करोड़ 52 लाख रुपए व्यय होंगे। सीकर रोड पर जैतपुरा से जयसिंहपुरा बायपास का निर्माण होगा। इस पर 130 करोड़ रुपए की लागत आएगी। राजधानी के दिल्ली बायपास स्थित तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में विकास कार्य करवाए जाएंगे। चौमूं के जैतपुरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। इसके अलावा कोटखावदा में कृषि उपज मंडी की स्थापना होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वाबळेवाडीचे तब्बल आठ विद्यार्थी केंद्र स्तरावर चमकले
महाराष्ट्रातील उपक्रमशील शाळा म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा वाबळेवाडीतील...
কণ কণ ছাত্ৰ-ছাত্ৰীৰ লগত খিচিৰি জুতি ললে মৰাণ সমষ্টিৰ বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে
কণ কণ ছাত্ৰ-ছাত্ৰীৰ লগত খিচিৰি জুতি ললে মৰাণ সমষ্টিৰ বিধায়ক চক্ৰধৰ গগৈয়ে
ડીસામાં બહુચર ગૃપ દ્વારા મહા રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો
રક્ત એક એવી વસ્તુ છે જે કોઇ ફેક્ટરીમાં બનતું નથી અને જીવન માટે પણ ખૂબ જ જરૂરી છે અને તેની...
कांग्रेस सत्ता की लालच में देश हित को दरकिनार कर अलगाववाद ओर आतकवाद की गोद में बैठ गई है : चुग ll कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठजोड़ से जम्मू कश्मीर में भय और आतंक के पुराने दौर की वापसी की बदबू आ रही : चुग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ ने जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव के...