भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोयोटा भारत की ओर से देशभर में September 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री (Toyota Bharat Sale in September 2024) की गई है। आइए जानते हैं।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। कंपनी ने कितनी यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Toyota की September 2024 में कैसी रही बिक्री

देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान 26847 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले September 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 23590 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने मंथली बेसिस पर करीब 14 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। एक्‍सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने 3025 यूनिट्स की बिक्री की है।

FY 2024-25 में कैसा रहा प्रदर्शन

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2024-25 में भी टोयोटा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साल के पहले छह महीनों के दौरान कंपनी ने देशभर में कुल 162623 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले यह आंकड़ा 123939 यूनिट्स का था।