सांगोद, कोटा इस बार बारिश में अंतराल लोगों पर भारी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एक दिन बारिश होती है फिर तीन-चार दिनों तक सूर्यदेव तिलमिलाते है। इससे भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो रहे है। यहां 13 जुलाई को बारिश के बाद बीते तीन दिनों से उमस लोगों को बेहाल कर रही है। हालत यह है कि दिन के साथ रात में भी लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान है। सोयाबीन व अन्य फसलों के लिए तो बारिश फिलहाल पर्याप्त और समय पर हो रही है लेकिन धान उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ रही है। धान के खेतों में किसानों को नलकूप चलाकर पानी की कमी की पूर्ति करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी उमस से लोग दिनभर बेहाल रहे। कूलर-पंखे की हवा में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पाया। सिर्फ एयरकंडीशनर ही लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दे सके। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल एवं सूर्यदेव के बीच आंख मिचोली का खेल चलता रहा। तापमान में तो कमी रही लेकिन उमस ने लोगों को खुब सताया। वहीं बारिश का अंतराल धान उत्पादक किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। किसानों की माने तो लगातार बारिश नहीं होने व गर्मी से धान के खेत सूखने लगते है। पौध को पानी में डूबोने के लिए मजबूरन किसानों को नलकूप चलाकर धान के खेतों को भरना पड़ता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Imposition of Bhagavad Gita
Imposition of Bhagavad Gita bhagavadgita gita
DCE Online Admission Form Filling
*आपको सूचित किया जाता है कि DCE Online Admission Form Filling (डीसीई ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरना)...
धीरेंद्र शास्त्री के बाद प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भीम आर्मी मुखर, इस कारण देशद्रोह दर्ज करने की मांग
मध्य प्रदेश के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (dhirendra sastri) का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं...
Maserati ने लॉन्च की Granturismo कार, 3.5 सेकेंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार, कीमत 2.72 करोड़ से शुरू
इटली की सुपर कार निर्माता Maserati की ओर से भारत में Granturismo को लॉन्च कर दिया गया है। इस...
Karnataka Polls: एग्जिट पोल पर डीके शिवकुमार बोले- 146 सीटों को पार करेगी कांग्रेस, इन नंबरों पर भरोसा नहीं
बेगलुरु, कर्नाटक के एग्जिट पोल सामने आने के बाद प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान...