सांगोद, कोटा इस बार बारिश में अंतराल लोगों पर भारी पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एक दिन बारिश होती है फिर तीन-चार दिनों तक सूर्यदेव तिलमिलाते है। इससे भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हो रहे है। यहां 13 जुलाई को बारिश के बाद बीते तीन दिनों से उमस लोगों को बेहाल कर रही है। हालत यह है कि दिन के साथ रात में भी लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान है। सोयाबीन व अन्य फसलों के लिए तो बारिश फिलहाल पर्याप्त और समय पर हो रही है लेकिन धान उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ रही है। धान के खेतों में किसानों को नलकूप चलाकर पानी की कमी की पूर्ति करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी उमस से लोग दिनभर बेहाल रहे। कूलर-पंखे की हवा में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पाया। सिर्फ एयरकंडीशनर ही लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत दे सके। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल एवं सूर्यदेव के बीच आंख मिचोली का खेल चलता रहा। तापमान में तो कमी रही लेकिन उमस ने लोगों को खुब सताया। वहीं बारिश का अंतराल धान उत्पादक किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है। किसानों की माने तो लगातार बारिश नहीं होने व गर्मी से धान के खेत सूखने लगते है। पौध को पानी में डूबोने के लिए मजबूरन किसानों को नलकूप चलाकर धान के खेतों को भरना पड़ता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sanatan Vivad: Udhayanidhi Stalin ने President Draupadi Murmu को संसद ना बुलाने पर उठाए सवाल। DMK
Sanatan Vivad: Udhayanidhi Stalin ने President Draupadi Murmu को संसद ना बुलाने पर उठाए सवाल। DMK
प्रदेश में सराहा गया संभाग का नेत्रदान अभियान: जयपुर आई बैंक सोसायटी से सम्मानित हुए डॉ गौड़
शाइन इंडिया फाउंडेशन ,आई बैंक सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान, जयपुर के मार्गदर्शन में 14 वर्षों के अथक...
कनवास कॉलेज को स्नातकोत्तर (PG) व परीक्षा सेंटर स्थापित करें, ऊर्जा मंत्री नागर को सौंपा ज्ञापन
कोटा. कनवास कस्बे में उपखंड कार्यालय परिसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में...
ವಿಧಾನಸೌಧದ ಬ್ಯಾಂಕ್ವೆಟ್ ಹಾಲ್ ನಲ್ಲಿ ಕೆಂಪೇಗೌಡರ ಜಯಂತಿ ಆಚರಣೆ
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ವಿಧಾನಸೌಧದಲ್ಲಿ 'ನಾಡಪ್ರಭು ಕೆಂಪೇಗೌಡರ ಜಯಂತಿ' ನಡೆಯಿತು. ಈ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮವನ್ನು ಡಿಸಿಎಂ ಡಿ.ಕೆ....
Kisan Andolan 2024 रेत से भरी बोरियां, JCB और ट्रैक्टर, आगे Delhi की तरफ बढ़ने को तैयार किसान
Kisan Andolan 2024 रेत से भरी बोरियां, JCB और ट्रैक्टर, आगे Delhi की तरफ बढ़ने को तैयार किसान