संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर जबरदस्त प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी को लेकर मोर्चा के किसान 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और अन्य सांसदों से मुलाकात कर उन्हें अपना ज्ञापन सौंपेंगे। एसकेएम ने एक बार फिर अलग-अलग मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। किसान संगठन ने 10 जुलाई को अपनी एक आम बैठक बुलाई थी जिसमें 17 राज्यों के किसान प्रतिनिधि पहुंचे थे। इस बैठक में एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी की मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई थी। एसकेएम ने यह भी कहा कि वह पीएम मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को एक ज्ञापन देगा। संगठन के नेताओं के मुताबिक 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सभी सांसदों को किसानों की मांगों का एक ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद यह तय किया जाएगा कि आंदोलन कब से शुरू करना है। संगठन ने 9 अगस्त को ‘कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस’ के रूप में मनाने का भी ऐलान किया है।संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के मुताबिक, इस बार एक-दो जगह नहीं बल्कि पूरे देश भर में आंदोलन होगा क्योंकि मोर्चा और सरकार के बीच हुए समझौते को सरकार ने भुला दिया है। उसे फिर से लागू कर इस बार पूरे देश में आंदोलन कर एक-एक व्यक्ति को इस आंदोलन के साथ जोड़ा जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'राहुल गांधी का परिवार रोम और इटली के इशारे पर चलता है' कांग्रेस पर बरसे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य
राजस्थान के हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बुधवार को कांग्रेस को निशाने पर...
Lok Sabha Election 2024: Mumbai में PM Modi ने निकाला रोड शो, विपक्ष पर किया जमकर प्रहार | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: Mumbai में PM Modi ने निकाला रोड शो, विपक्ष पर किया जमकर प्रहार | Aaj Tak
MCN NEWS| वैजापूरात राष्ट्रीय युवा दिन आणि राजमाता जिजाऊ जयंती निमित्त विविध कार्यक्रम
MCN NEWS| वैजापूरात राष्ट्रीय युवा दिन आणि राजमाता जिजाऊ जयंती निमित्त विविध कार्यक्रम
સુરત શહેરના ઉમિયાધામ સર્કલ વરાછા વિસ્તારમાં આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ગેરંટી કાર્ડ વિતરણ કરવામાં આવ્યા.
સુરત શહેરના ઉમિયાધામ સર્કલ વરાછા વિસ્તારમાં આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ગેરંટી કાર્ડ વિતરણ કરવામાં આવ્યા.
બનાસકાંઠા જિલ્લાના ડીસા વિધાનસભા બેઠક પર પ્રવીણભાઈ ના સમર્થનમાં મીટીંગ નું આયોજન
બનાસકાંઠા જિલ્લાના ડીસા વિધાનસભા બેઠક પર પ્રવીણભાઈ ના સમર્થનમાં મીટીંગ નું આયોજન