सवाईमाधोपुर जिले में सोमवार को मित्रपुरा तहसील क्षेत्र के घाटा नेनवाड़ी स्थित देवनारायण मंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे। इस दौरान पायलट ने राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आज अपने फायदे के लिए समाज को बांटा जा रहा है। ऐसे लोगों से सतर्क रहकर एकजुटता और भाईचारे से रहने की जरूरत है। सवाई माधोपुर से विधायक रहे दानिश अबरार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उस सत्ता का नेतृत्व सचिन पायलट करेगें। वहीं, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी मंच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ गई है। आने वाला समय सचिन पायलट का है। ये सितारा प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे हिंदुस्थान में चमकेगा। महाराज बालकानंदजी ने मंदिर परिसर में शंकर भगवान, सादू माता, सेवानंदजी महाराज की मूर्ति की स्थापना की। समापन अवसर पर टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद हरीश मीणा, विधायक इंद्रा मीणा, चाकसू के पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, सपोटरा विधायक घनश्याम महर, पूर्व विधायक दानिश अबरार, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुरलीराम गुर्जर आदि मौजूद रहे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Renovation of Pamban Bridge in full swing in Rameswaram
Renovation of Pamban Bridge in full swing in Rameswaram
RSS नेता भैयाजी का बड़ा बयान: जन्म के आधार पर तय होती है जाति, यह सामाजिक बुराई; भेदभाव को खत्म करना होगा
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता सुरेश भैयाजी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया।...
जिद्दीनेच पूर्ण होतात स्वप्न | Real Story | @Indian Farmer |
जिद्दीनेच पूर्ण होतात स्वप्न | Real Story | @Indian Farmer |
ઠાસરા તાલુકાના કાલસર ગ્રામ પંચાયત ફરી વિવાદમાં આવી. ભ્રષ્ટાચાર થીં ભરપૂર કાલસર ગ્રામ પંચાયત.
ખેડા જિલ્લાનાં ઠાસરા તાલુકામાં આવેલ કાલસર ગ્રામ પંચાયત ફરી આવી વિવાદમાં !
માજી સરપંચ...
महाकवि सूर्यमल मिश्रण जन्मोत्सव सप्ताह के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बूंदी । भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं महाकवि सूर्यमल्ल मिश्रण...