राजस्थान की राजनीति में किरोड़ी लाल मीणा अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. गहलोत सरकार के समय उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. अब जब राज्य में भाजपा सत्ता में आई और भजनलाल सरकार में वे कैबिनेट मंत्री तो कुछ महीने बाद ही किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर पहुंचे. इस दौरान डॉक्टर मीणा ने दिल्ली बुलावे से जुड़े सवाल पर बड़ी बात कह दी. अब सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा ने नई भूमिका को लेकर किये गए सवाल पर कहा कि वे हमेशा उसी भूमिका में रहते हैं और जनता की आवाज उठाने का काम करते हैं और करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री नही थे, तब भी आमजन की आवाज उठाते थे और जब मंत्री पद से मुक्त हो जाएंगे, तब भी लोगो की आवाज उसी अंदाज में उठते रहेंगे. इस दौरान डॉक्टर मीणा ने दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि जब हाई कमान उन्हें दिल्ली बुलायेगा. तब ही तो वे दिल्ली जाएंगे. उनके कहने से क्या होता है, कोई बुलायेगा तभी तो जाएंगे. दरअसल, लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान में भाजपा की हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार सवाई-माधोपुर पहुंचे थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગારીયાધાર ના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં થી ત્રણ ઈસમો હાર જીતનો જુગાર રમતા ઝડપાયા
ગારીયાધાર ના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં થી ત્રણ ઈસમો હાર જીતનો જુગાર રમતા ઝડપાયા
এইবাৰ দাউনিৰ ৰূপত দেখাগল সোণাৰিৰ বিধায়ক ধৰ্মেশ্বৰ কোঁৱৰক
এইবাৰ দাউনিৰ ৰূপত দেখাগল সোণাৰিৰ বিধায়ক ধৰ্মেশ্বৰ কোঁৱৰক
ટ્રાફિક નિયમો અંગે જાગૃતિ...
ટ્રાફિક નિયમો અંગે જાગૃતિ: પાલનપુરમાં હેલ્મેટ પહેરવા અંગે જાગૃતિ અભિયાન, ટીઆરબી જવાનોને દાતાના...
Today's Top Trades: Experts के सुझाए इन Stocks के साथ कल करें Share Market में Entry | CNBC Awaaz
Today's Top Trades: Experts के सुझाए इन Stocks के साथ कल करें Share Market में Entry | CNBC Awaaz
બે પ્લેનની ભયંકર ટક્કર, આકાશમાં જોવા મળ્યો ખતરનાક નજારો #America #ahmedabad #texas #planecrash
બે પ્લેનની ભયંકર ટક્કર, આકાશમાં જોવા મળ્યો ખતરનાક નજારો #America #ahmedabad #texas #planecrash