प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केपी शर्मा ओली को तीसरी बार नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वो दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। सोमवार को X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति पर केपी शर्मा को बधाई। मैं हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे बंधन को और मजबूत करने और हमारे पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का विस्तार करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।” नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के विश्वास मत हारने के बाद राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए बीती शुक्रवार शाम को नेपाली संसद में राजनीतिक दलों को बुलाया। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के मुताबिक हिस्सेदारी का दावा करने को कहा। प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने की समयसीमा खत्म होने के साथ ही नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने केपी शर्मा ओली को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि ओली एकमात्र नेता हैं जिन्होंने नेपाली कांग्रेस के समर्थन से इस पद के लिए अपना दावा पेश किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार, प्रतिनिधि सभा के सदस्य केपी शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।इसके बाद सोमवार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। ओली के साथ-साथ मंत्रियों के एक समूह को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, जिसके लिए पार्टियां चर्चा का दौर जारी रखे हुए हैं। ओली और कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने विश्वास मत के नतीजों के ठीक बाद बीती शुक्रवार शाम को संयुक्त रूप से UML प्रमुख को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति के लिए एक आवेदन पर साइन किए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सुवर्णपदक विजेत्या कु.कांचन हिने बीडचे नाव उज्वल केले-नगराध्यक्ष क्षीरसागर
कु.श्रावणी काकडे हिने बीड नगरीचे नाव उज्वल केले - मा.नगराध्यक्ष
मा.नगराध्यक्ष...
सरस्वती संस्कार केंद्र बाल संगम संपन्न
विद्या भारती शिक्षा संस्थान कोटा द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र बाल संगम कार्यक्रम दिनांक...
વિરપુર તાલુકાના ખરોડ ગ્રામ પંચાયતના ગામોમાં રાત્રિ દરમ્યાન અપાતો વીજ પુરવઠો દિવસે આપવાની માંગ સાથે ખેડૂતોએ MGVCL કચેરી ખાતે આવેદન આપ્યું..
મહિસાગર જીલ્લાના વિરપુર તાલુકાના ખરોડ ગ્રામ પંચાયતના વિસ્તારોમાં રાત્રિ દરમ્યાન અપાતો ખેતી માટેનો...
પાંદડ ખાતે 'બહુજન સમાજ પાર્ટી' દ્વારા કાશીરામ પરિનિર્વાણ દિને શ્રદ્ધાંજલિ કાર્યક્રમ યોજાયો.
ખંભાત તાલુકાના પાંદડ ખાતે 'બહુજન સમાજ પાર્ટી' દ્વારા કાશીરામ રાણા પરિનિર્વાણ દિને શ્રદ્ધાંજલિ...
AAP govt in Punjab has made investors leave the state, complete collapse of law and order in state: Chugh
Chandigarh: Bjp national general secretary Tarun Chugh today fired the AAP government for...