बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत और दोनों गठबंधन की हार के बाद सभी राजनीतिक दलों की नजर अब चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर टिकी है। रूपौली में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों की हार के बाद राजनीतिक दलों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। वैसे, आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, तरारी के विधायक सुदामा प्रसाद, रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह, बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव और इमामगंज के विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बन जाने के बाद ये सभी चार सीटें खाली हो गई हैं। इन चारों सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। पूर्णिया की रूपौली सीट पर उपचुनाव खत्म होने के बाद दोनों गठबंधन की नजर चार और सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर है। माना जा रहा है कि चारों सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। लेकिन रूपौली चुनाव के बाद राजनीतिक दल सचेत हैं। रूपौली उप चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है। सांसद बनने के चक्कर में विधायकी गंवाने वाली राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर चली गईं। ऐसे में तय माना जा रहा है कि राजनीतिक दल पार्टी बदलने वाले नेताओं से सचेत रहेंगे। भाजपा ने इन चारों सीटों को लेकर मंथन शुरू कर दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nilesh Shah's Bold Stocks Picks | FIIs की बिकवाली को Retail ने संभाला, Mid-Large Cap में तेजी बढ़ेगी
Nilesh Shah's Bold Stocks Picks | FIIs की बिकवाली को Retail ने संभाला, Mid-Large Cap में तेजी बढ़ेगी
अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन
बून्दी। अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।...
'सरकार के मन में खोट..' Modi सरकार के साथ बातचीत कर के निकले किसान क्या बोले? Farmers Protest
'सरकार के मन में खोट..' Modi सरकार के साथ बातचीत कर के निकले किसान क्या बोले? Farmers Protest
લંડન - યુકેથી રક્ષાબંધનની શુભેચ્છા પાઠવતા સ્વામિનારાયણ ગાદીના આચાર્ય જિતેન્દ્રિયપ્રિયદાસજી સ્વામી
લંડન - યુકેથી રક્ષાબંધનની શુભેચ્છા પાઠવતા સ્વામિનારાયણ ગાદીના આચાર્ય જિતેન્દ્રિયપ્રિયદાસજી સ્વામી
कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
लखनऊ। मोहम्मद अली अल्वी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर कवि सम्मेलन (मुशायरा ) शराबबंदी संघर्ष समिति...