ट्रंप पर हमले के कुछ घंटे बाद ही रूस ने इसके लिए बाइडन सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। रूस का कहना है कि बाइडन सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसकी वजह से ट्रंप पर यह हमला हुआ। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह बाहर बैठे सभी समीक्षक जानते थे कि ट्रंप की जान को खतरा है। बता दें कि रविवार को पेन्सिल्वेनिया में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ। हालांकि इस हमले में ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई और उन पर चलाई गई गोली कान छूकर निकल गई। इस हमले में रैली में मौजूद एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एफबीआई ने हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है, जिसे मौके पर ही ढेर कर दिया गया। अभी तक हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है और इसकी जांच चल रही है। रूसी प्रवक्ता ने ट्रंप पर हुए हमले को लेकर कहा कि 'हम ये नहीं मानते कि ट्रंप पर जो हमला हुआ, उसके पीछे अमेरिका की मौजूदा सरकार है, लेकिन ये जरूर है कि मौजूदा सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसके चलते ट्रंप पर हमला हुआ और जिससे आज अमेरिका जूझ रहा है।' पेसकोव ने कहा, 'ट्रंप को राजनीति से दूर करने के कई प्रयास हुए। पहले कानूनी औजारों का इस्तेमाल किया गया, फिर अदालतों का। ये स्वभाविक था कि सभी बाहरी जानकार ऐसा मानते थे कि ट्रंप की जान को खतरा है।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खत्म हुआ WFH का दौर? IT कंपनियां कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने के लिए अपना रहीं ये अनोखे तरीके
कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) पॉलिसी...
વડોદરા શહેરમાં રોકસ્ટાર સર્કલ પાસે સેન્ટ્રો ગાડીમાં આગ | SatyaNirbhay News Channel
વડોદરા શહેરમાં રોકસ્ટાર સર્કલ પાસે સેન્ટ્રો ગાડીમાં આગ | SatyaNirbhay News Channel
IAS Tina Dabi: WhatsApp DP में फोटो लगाकर लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहा था शख्स|
IAS Tina Dabi: WhatsApp DP में फोटो लगाकर लोगों को ऐसे मैसेज भेज रहा था शख्स|
लायंस क्लब कोटा साउथ: उत्साह पूर्वक मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह एवं जोश के साथ मनाया...