ट्रंप पर हमले के कुछ घंटे बाद ही रूस ने इसके लिए बाइडन सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। रूस का कहना है कि बाइडन सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसकी वजह से ट्रंप पर यह हमला हुआ। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह बाहर बैठे सभी समीक्षक जानते थे कि ट्रंप की जान को खतरा है। बता दें कि रविवार को पेन्सिल्वेनिया में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ। हालांकि इस हमले में ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई और उन पर चलाई गई गोली कान छूकर निकल गई। इस हमले में रैली में मौजूद एक शख्स की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। एफबीआई ने हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में की है, जिसे मौके पर ही ढेर कर दिया गया। अभी तक हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है और इसकी जांच चल रही है। रूसी प्रवक्ता ने ट्रंप पर हुए हमले को लेकर कहा कि 'हम ये नहीं मानते कि ट्रंप पर जो हमला हुआ, उसके पीछे अमेरिका की मौजूदा सरकार है, लेकिन ये जरूर है कि मौजूदा सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है, जिसके चलते ट्रंप पर हमला हुआ और जिससे आज अमेरिका जूझ रहा है।' पेसकोव ने कहा, 'ट्रंप को राजनीति से दूर करने के कई प्रयास हुए। पहले कानूनी औजारों का इस्तेमाल किया गया, फिर अदालतों का। ये स्वभाविक था कि सभी बाहरी जानकार ऐसा मानते थे कि ट्रंप की जान को खतरा है।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
UP Heavy Rain: बारिश का कहर, Prayagraj से Etawah तक हाहाकार
UP Heavy Rain: बारिश का कहर, Prayagraj से Etawah तक हाहाकार
संरक्षक व पेंशनर समाज कनवास के अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विशेष योग्यजनों को सोल वितरीत किए
कनवास. कस्बे में विशेष योग्यजन वेलफेयर सोसाइटी कनवास के संरक्षक व पेंशनर समाज कनवास के पूर्व...
राजस्थान में डिप्टी सीएम के बेटे का चालान काटा:नाबालिग ने सीट बेल्ट लगाए बिना गाड़ी चलाकर बनाई थी रील
राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के बेटे का 18 साल से कम उम्र में गाड़ी चलाने पर चालान...
રાધનપુર : વ્યસનમુક્તિ નિબંધ સ્પર્ધાત્મક કાર્યક્રમ યોજાયો | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : વ્યસનમુક્તિ નિબંધ સ્પર્ધાત્મક કાર્યક્રમ યોજાયો | SatyaNirbhay News Channel