कोटा. कनवास कस्बे में बालापुरा के समीप स्थित कौमी एकता की बेमिसाल बुनियाद दरगाह हज़रत सूफी बाबा अब्दुल गफूर शाह साहब नक्शबंदी के आस्थानै पर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ बडे उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। दरगाह के गद्दीनशीन हजरत बाबा सुफि अब्दुल हकीम नक्शबंदी ने बताया कि हर माह सरकार ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ अकीदत के साथ मनाई जाती है ओर इस माह की 29 जुलाई को बड़े पैमाने पर बाबा अब्दुल गफुर शाह साहब का सालाना उर्स आयोजन रखा जाऐगा। इसमें राजस्थान, उदयपुर, जोधपुर,बीकानेर सहित मध्य प्रदेश,इंदौर,भोपाल, उत्तर प्रदेश सहित हाडोती संभाग कोटा बारा बूंदी झालावाड़ के जायरीन यहा आकर फूल पेश करते हैं। अल्लाह के वसीले से दुआएं मांगते हैं और मन्नते दुआएं पूरी होने पर चादर फुल इत्र गुलाब फूल पेश करते हैं। छठी शरीफ के अवसर पर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सदर अब्दुल आसिफ खान ने बताया कि पानी के मौसम में औरत और आदमी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी और साफ सफाई का पूरा ख्याल और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं बताया कि बाबा का मेला अमन शांति का पैगाम देता है छठी शरीफ में आए हुए जायरीन इंदौर उज्जैन देवास भवानी मंडी कोटा कैथून बूंदी बारा मालवा व संभाग से मुरीदो ने आकर चादर शरीफ पेश की और देश मैं अमन चैन भाईचारा से रहने की खास दुआएं की। इस पर हाजरीन ने आमीन सुम्मा की सदाई बुलंद करी, वहीसूफी बाबा अब्दुल हकीम नक्शबंदी ने उन्हे दुआओं से नवाजा। इस दौरान मुख्य अतिथि सरपरस्त कमेटी के मेंबरों का साफा और माला पहनकर स्वागत किया। दरगाह कमेटी सरपरस्त बरकत अली मामू,अब्दुल शकूर कुरैशी,अब्दुल आसिफ खान, कोहिनूर पब्लिक सिटी लियाकत अली मेव,कलाम भाई महमूद, अजहरुद्दीन नदीम,शम्मी भाई,मोहसिन भाई, रईस भाई,लोहार भोला मोहसिन भाई,संजू,इमरान बाबा,सलीम भाई, लोहार भवानी मंडी, रईस लोहार,मुश्ताक व कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગાત્રો થીજાવતી ઠંડી આપણા શહેર નુ તાપમાન
*બ્રેકિંગ ન્યુઝ*
*ગુજરાતમાં કડકડતી ઠંડીની અસર જોવા મળી*
*નલિયામાં...
સથરાના મહાવીર ભુરખીયા હનુમાનજી આશ્રમમાં હનુમાન જન્મોત્સવની ભવ્ય ઉજવણી થશે: ધાર્મિક કાર્યક્રમોનું આયોજન
ભાવનગર જિલ્લાના સથરા ગામે આવેલા પ્રખ્યાત અને શ્રદ્ધાના કેન્દ્ર સમાન, બાળનાથ બાપુ સ્થાપિત મહાવીર...
ભરૂચ: રાષ્ટ્રીય એકતા દિવસ નિમિત્તે ‘રન ફોર યુનિટી 2025’નો ભવ્ય કાર્યક્રમ યોજાયો | Bharuch News
ભરૂચ: રાષ્ટ્રીય એકતા દિવસ નિમિત્તે ‘રન ફોર યુનિટી 2025’નો ભવ્ય કાર્યક્રમ યોજાયો |...
नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने सेवा कार्य के रूप में मनाया जन्मदिन, सभी को एक-एक पौधा लगाने का मतलब लेना चाहिए
नमाना राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दौलत राम मीणा ने अपना जन्मदिन सेवा...
ધો્લ ખાતે 5000 રાજપુત યુવાનો તલવાર રાસ મુદ્દે પ્રસકોનફરેનસ
ધો્લ ખાતે 5000 રાજપુત યુવાનો તલવાર રાસ મુદ્દે પ્રસકોનફરેનસ