भारतीय जनता मोर्चा (Bhartiya Janta Morcha) के नेता और विधायक सरयू राय (Saryu Roy) की पार्टी झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव जेडीयू के साथ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है. यह जानकारी सरयू राय ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सरयू राय ने इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की थी. इधर, सरयू राय ने शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर सरयू राय ने 'एक्स' पर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि जेडीयू और भारतीय जनता मोर्चा साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है. बता दें कि सरयू राय पहले बीजेपी में थे लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने पूर्व सीएम रघुबर दास के जमशेदपुर पूर्व सीट से हरा दिया था. सरयू राय ने तब निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जेडीयू अभी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा है. दरअसल, इस तस्वीर ने झारखंड के सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल छोड़ दिए हैं. पहला सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़कर झारखंड में विधानसभा चुनाव सरयू राय के भारतीय जनता मोर्चा के साथ मिलकर लड़ेंगे. या फिर बीजेपी-जेडीयू-बीजेएम मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. हालांकि ये भी होना इतना आसान नहीं हैं क्योंकि सरयू राय ने बीजेपी से बगावत कर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वहीं अब ये देखना होगा कि आने वाले समय में सियासी दल किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
10-Minute Yoga for Beginners | Daily Fitness | Saurabh Bothra
10-Minute Yoga for Beginners | Daily Fitness | Saurabh Bothra
Breaking News: Delhi के Inderlok में सड़क पर नमाज़ पढ़ने के दौरान हंगामा | Delhi Police | Aaj Tak
Breaking News: Delhi के Inderlok में सड़क पर नमाज़ पढ़ने के दौरान हंगामा | Delhi Police | Aaj Tak
બોટાદ,સુરેન્દ્રનગર સહિત અન્ય જિલ્લાની અસંખ્ય ચોરીના ગુનામાં સંડોવાયેલા માતા-પુત્ર ઝડપાયા
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લા સહિત અન્ય જિલ્લાની અસંખ્ય ચોરીના ગુન્હામાં સંડોવાયેલા માતા-પુત્ર ઝડપાયા હતા....