भारतीय जनता मोर्चा (Bhartiya Janta Morcha) के नेता और विधायक सरयू राय (Saryu Roy) की पार्टी झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव जेडीयू के साथ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है. यह जानकारी सरयू राय ने खुद सोशल मीडिया पर दी है. झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सरयू राय ने इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की थी. इधर, सरयू राय ने शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर सरयू राय ने 'एक्स' पर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि जेडीयू और भारतीय जनता मोर्चा साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है. बता दें कि सरयू राय पहले बीजेपी में थे लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने पूर्व सीएम रघुबर दास के जमशेदपुर पूर्व सीट से हरा दिया था. सरयू राय ने तब निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जेडीयू अभी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा है. दरअसल, इस तस्वीर ने झारखंड के सियासी गलियारों में कई तरह के सवाल छोड़ दिए हैं. पहला सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़कर झारखंड में विधानसभा चुनाव सरयू राय के भारतीय जनता मोर्चा के साथ मिलकर लड़ेंगे. या फिर बीजेपी-जेडीयू-बीजेएम मिलकर झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी. हालांकि ये भी होना इतना आसान नहीं हैं क्योंकि सरयू राय ने बीजेपी से बगावत कर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वहीं अब ये देखना होगा कि आने वाले समय में सियासी दल किसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन:रतन टाटा के सौतेले भाई, अभी ट्रेंट और वोल्टास के प्रमुख हैं
रतन टाटा के निधन के बाद ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर 'टाटा ट्रस्ट' की कमान सौतेले भाई नोएल...
মাহমৰাৰ মৰাণ নগৰত ভাৰতীয় জনতা পাৰ্টিৰ গুৰুত্বপূৰ্ণ সভা অনুষ্ঠিত।কেবিনেট মন্ত্ৰী যোগেন মহনৰ অংশ গ্ৰহন।
চৰাইদেউ জিলাৰ ।মাহমৰা।সমষ্টিৰ ৬নং ৱাৰ্ডত অৱস্থিত মাহমৰা।সমষ্টিৰ বিধায়ক তথা অসম চৰকাৰৰ কেবিনেট...
જસદણ અને ગ્રામ્ય પંથકમાં વરસાદ આટકોટ,કમળાપુર,પારેવાળા,બાખલવાડ,દેવપરા, લીલપુર સહિતના ગામોમાં વરસાદ
જસદણ અને ગ્રામ્ય પંથકમાં વરસાદ આટકોટ,કમળાપુર,પારેવાળા,બાખલવાડ,દેવપરા, લીલપુર સહિતના ગામોમાં વરસાદ
मध्य प्रदेश को एक अप्रैल को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी करेंगे दौरा
नई दिल्ली, मध्य प्रदेश को बहुत जल्द ही पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है।...
ખંભાતમાં અર્બન હેલ્થ સેન્ટર ખાતે દિવ્યાંગ લાભાર્થીઓ માટે કેમ્પ યોજાશે.
ખંભાતના લાલ દરવાજા ખાતે આવેલ અર્બન હેલ્થ સેન્ટરમાં દિવ્યાંગ લાભાર્થીઓ માટે કેમ્પ યોજાશે.આ...