बूंदी। नृसिंह आश्रम बाणगंगा बूंदी में बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति, बूंदी द्वारा आयोजित षष्ठम सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पहुंचकर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने केसरी नंदन हनुमान जी महाराज के दरबार में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया। एएसपी उमा शर्मा ने कहा कि यह आश्रम सुंदर व हरियाली से सराबोर पहाड़ियों के बीच स्थित है, जहां पिछले 7 वर्षों से अनवरत रामायण पाठ चल रहा है और पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो रहा है। इससे यह आश्रम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन चुका है। यहां आकर व्यक्ति तनाव मुक्त व शांति का अनुभव करता है। समिति ने आश्रम में संचालित समस्त गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित रूप से संचालित कर रखा है। नर्सिंग आश्रम पहुंचने पर उमा शर्मा का आश्रम से जुड़े भरत शर्मा व बजरंग जन कल्याण एवम आध्यात्मिक समिति, बूंदी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष गिरिराज प्रजापत, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, कालू कटारा, लोकेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस दौरान भाव भट्ट व्यायाम शाला के अध्यक्ष महेश गौतम, वार्ड पार्षद मनीष सिसोदिया, पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया, विनोद सिंह, मालनमासी बालाजी समिति के अध्यक्ष नारायण सैनी, चाणक्य अकादमी के संचालक पंकज गौतम, अनुराग दाधीच, चेतन पंचोली, आदित्य शर्मा, बंटी पंचोली, मनीष तिवारी, हर्षवर्धन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
উপ-ৰাষ্ট্রপতিৰ নিৰ্বাচনত ভোটদান প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্র মোদীৰ
আজি দেশৰ ১৪ সংখ্যক উপ-ৰাষ্ট্ৰপতি নিৰ্বাচন। সংসদ ভৱনত পুৱা ১০বজাৰ পৰা আৰম্ভ ভোটগ্ৰহণ...
सावरकर पर सोनिया गांधी-राहुल गांधी से मिल संजय राउत, बोले- महाराष्ट्र के साथ ही देश में भी एकजुट विपक्ष
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों सोनिया गांधी और राहुल...
Holi पर अपने Smartphone और दूसरे गैजेट्स को ऐसे रखें पानी से सेफ, भूलकर भी न करें ये मिस्टेक
Holi पर अपने डिवाइस को पानी और गुलाल से सुरक्षित रखना एक बड़ा टास्क होता है। अगर होली खेलते वक्त...
शिरूर-हवेली के पूर्व विधायक बाबूराव पाचर्णे का निधन
पुणे: शिरूर-हवेली के पूर्व विधायक बाबूराव पाचर्णे का आज निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। पिछले दो...
Heat-Related Illnesses: गर्मी के चलते बच्चों को हो सकती हैं ये सारी समस्याएं, ऐसे रखें उन्हें सेफ और हेल्दी
गर्मियों के मौसम में खुद के साथ बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूत है। क्योंकि गर्मी और उमस...