केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक बहस होनी चाहिए। बढ़ती जनसंख्या एक चुनौती है। अवसर भी है और विस्फोटक भी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की 20 प्रतिशत आबादी वाला देश बन गया है। हमारे पास 4 प्रतिशत जमीन बची है। 2.5 प्रतिशत पानी बचा है। अब इस पर कानून बनना चाहिए। उन्होंने हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम को लेकर जोधपुर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद रोजगार देने वाला सेक्टर हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम है। दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं पहुंचने के विषय पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को सूचित कर बैठक में नहीं आए हैं। वे कोई कांग्रेसी मुख्यमंत्री नहीं है, जो प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं।बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक कलाकारी में माहिर है। बंगाल में भी वह हिंदुओं के साथ कला का प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेशी और रोहिंग्यों को उन्होंने रेड कारपेट दे दिया है। इससे वहां हिंदू को वहां से पलायन करना पड़ रहा है। हिंदू डरा हुआ है। वहां से सारे लोग धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं। वहां के हालात ठीक नहीं है। व्यवसायी बंगाल छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे हालात डराने वाले है। पूरा माहौल भयावह बना हुआ है। वह मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां पर एक नए राष्ट्र की कल्पना कर रही हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bullet Rani Shivangi Dabas को Lady Police से पंगा पड़ा भारी
Bullet Rani Shivangi Dabas को Lady Police से पंगा पड़ा भारी
स्पेस सेक्टर में स्टार्ट अप पर 1,000 करोड़ खर्च करेगी:बिहार और आंध्र प्रदेश के रेल प्रोजेक्ट्स को 6,798 करोड़ जारी; कैबिनेट बैठक में फैसला
भारत सरकार स्पेस सेक्टर में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसे...