कई दिनों तक चले प्री वेडिंग फंक्शन के बाद फाइनली मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट संग शुक्रवार, 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल की शादी साल की सबसे बड़ी शादी रही जिसमें देश और विदेश के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की. मोस्ट अवेटेड नाइट का हर पल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वहीं अनंत-राधिका की इस ड्रीमी वेडिंग के कुछ खास वीडियो अब लोगों का दिल जीत रहे हैं.अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट की ब्राइडल एंट्री भी किसी परी कथा से कम नहीं थी. वे एक जलपरी जैसी नाव में बैठकर वेन्यू में पहुंचीं थीं. बैकग्राउंड में श्रेया घोषाल लाइव सिंगिंग कर रही थीं. इसके बाद वायरल हो रहे वीडियो में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत फूलों की चादर के साथ अपने दूल्हे मिया अनंत के पास जाते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान दुल्हन राधिका की स्माइल देखते ही बन रही है.सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन बनी राधिका अपने पिता वीरेन मर्चेंट का हाथ थामे एंट्री करती नजर आ रही हैं. एक और वीडियो में जब राधिका अपने पिता के साथ अपने दूल्हे मिया के पास पहुंचती हैं तो वे इमोशनल होती हुई भी नजर आती हैं. इस दौरान वे अपने पिता के गले लगकर रोती नजर आईं. कई तस्वीरों में अनंत राधिका के लैविड वेडिंग वेन्यू की इनसाइड झलक भी मिली है जो बेहद लैविश है. हर तरफ राजसी ठाठ-बाट नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि ये किसी महाराजा की शादी है. यकीनन अनंत और राधिका की ये शादी इस सदी की सबसे महंगी और आलीशान वेडिंग है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ajit Pawar यांनी ST कर्मचारी संपावरून BJP नेत्यांना काय सुनावलं? | Gopichand Padalkar | NCP
Ajit Pawar यांनी ST कर्मचारी संपावरून BJP नेत्यांना काय सुनावलं? | Gopichand Padalkar | NCP
રાજકોટ. શ્રી શ્રદ્ધા વિદ્યાલય નો વાર્ષિક કાર્યક્રમ હેમુગઢવી હોલ મા ઉજવાયો
રાજકોટ. શ્રી શ્રદ્ધા વિદ્યાલય નો વાર્ષિક કાર્યક્રમ હેમુગઢવી હોલ મા ઉજવાયો
जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में किया माॅकड्रिल
पन्ना कोविड-19 की संभावित लहर की स्थिति में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं...
રાધનપુર પોલીસ સ્ટેશન અને Dysp કચેરી ખાતે સોલાર લાઈટોની સિસ્ટમ નાખી | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર પોલીસ સ્ટેશન અને Dysp કચેરી ખાતે સોલાર લાઈટોની સિસ્ટમ નાખી | SatyaNirbhay News Channel