बूंदी शहर के गुरु नानक कॉलोनी क्षेत्र के शिव मंदिर मालियों की गली इलाके में सिवरेज कार्य के दौरान पेयजल सप्लाई लाइन टूट जाने से क्षेत्र के लोग पिछले 48 घंटे से पानी के लिए तरस रहे हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को गुरु नानक कॉलोनी के शिव मंदिर मालियों की गली इलाके में सिवरेज का कार्य करते समय सप्लाई लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र के में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मेन लाइन के टूट जाने से व्यर्थ बहता पानी लोगों के मकान की नीवं में जा रहा है जिससे लोगों को अपने मकान की सुरक्षा का खतरा भी नजर आ रहा है। गुरु नानक कॉलोनी निवासी कल्लन ने बताया कि जलापूर्ति नहीं होने व लाइन टूट जाने की सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी गई थी जिस पर बुधवार को मेन सप्लाई लाइन को जोड़ दिया है, लेकिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन को नहीं जोड़ा गया है, जिससे कई घरों की जलापूर्ति बाधित हो रही है। स्थानीय निवासी शिव शंकर गोचर, पदम कुमार जैन, संजय भटनागर, राजू लाल सैनी आदि ने जल्द ही पेयजल लाइन की मरम्मत कर सप्लाई शुरू करने की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વિરપુર તાલુકામા શૈક્ષણિક સંસ્થાઓમાં ફાયર સેફ્ટીની ચકાસણી કરવામાં આવી..
રાજકોટમાં ટીઆરપી ગેમ ઝોનમાં અગ્નિકાંડની ગંભીર દુર્ઘટનાના રાજ્યભરમાં ઘેરા પડઘા પડ્યા છે. ત્યારે...
राज. प्राथमिक विद्यालय सपतीजा तालेड़ा के अतिक्रमण से जुड़ा प्रकरण
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सपतीजा स्कूल के लिए हुई भूमि...
'शटडाउन के करीब गूगल' सर्च इंजन को Donald Trump ने बताया गैर जिम्मेदार, फेसबुक के CEO से भी की बात
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने...
बच्चों की चोरी की बढ़ती घटनाएं: अब सतर्क रहने का समय है
आजकल न्यूज और सोशल मीडिया में एक खबर बार-बार सामने आ रही है — बच्चों की चोरी। ये घटनाएं न...