जस्थान में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां के विधायक सांसद बन गए हैं. इनमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर इसी साल के अंत में उपचुनाव होने हैं. टोंक में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने इस सभी सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया है. पायलट ने कहा कि इतिहास गवाह है उपचुनावों में हमेशा कांग्रेस ने जीत हासिल की है और हम सभी पांच सीटों पर उपचुनाव जीतेंगे, हम पूरी ताकत से लड़ेंगे और हर सीट पर बेहतर उम्मीदवार उतारेंगे. वहीं, टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद और देवली-उनियारा से दो बार विधायक रहे हरीश मीणा ने कहा कि चुनाव तो पार्टी लड़ेगी, तैयारी पार्टी करेगी, संगठन करेगा और हमारी कोशिश है कि देवली-उनियारा कांग्रेस की सीट है कांग्रेस के पास ही रहे जिसके लिए हमने पूरी तैयारी करली है और हम निश्चित तौर पर जीत हासिल करेंगे'' मालूम हो कि जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से तीन सीटों देवली-उनियारा, दौसा और झुंझुनू से क्रमशः हरीश चंद्र मीणा, मुरारी लाल मीणा और बृजेंद्र ओला ने लोकसभा चुनाव जीता है. यह सभी पायलट समर्थक नेता माने जाते हैं. ऐसे में इस उपचुनाव में सचिन पायलट पर यहां जीत हासिल करने का दबाव होगा. देवली-उनियारा तो टोंक जिले की ही विधानसभा सीट है, टोंक से सचिन पायलट खुद विधायक हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કાલાવડ તાલુકામાં 18 વર્ષ થી મોટી ઉંમરના 528 લોકો એ પ્રિકોષન ડોઝ લીધો.
કાલાવડ તાલુકામાં 18 વર્ષ થી મોટી ઉંમરના 528 લોકો એ પ્રિકોષન ડોઝ લીધો.
યુટ્યુબરે ફોલોઅર્સને આ જાળમાં ફસાવ્યા, 400 કરોડ લઈને ગાયબ થઈ ગયા
સોશિયલ મીડિયા અથવા યુટ્યુબ જેવા પ્લેટફોર્મ આજના યુગમાં લોકોના જીવનનો આવશ્યક ભાગ બની ગયા છે....
Rajasthan Election 2023: Congress Candidates List में देरी की क्या है वजह? Rahul Gandhi | Gehlot
Rajasthan Election 2023: Congress Candidates List में देरी की क्या है वजह? Rahul Gandhi | Gehlot
तालेड़ा क्षेत्र के ठिकरिया गांव निवासी युवती ने पिया कीटनाशक तबियत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती
तालेड़ा क्षेत्र के ठिकरिया गांव निवासी युवती ने पिया कीटनाशक तबियत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में...
ડીસામાં સર્જાતી ટ્રાફિક સમસ્યાથી લોકો ત્રાહિમામ તંત્ર દ્વારા ટ્રાફિક સમસ્યા હાલ ક્યારે કરાશે
ડીસામાં સર્જાતી ટ્રાફિક સમસ્યાથી લોકો ત્રાહિમામ તંત્ર દ્વારા ટ્રાફિક સમસ્યા હાલ ક્યારે કરાશે