राजस्थान में आज 11 जुलाई को अलवर और भरतपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं मानसून के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोत्तरी भी देखी जा रही है. प्रदेश में अब आने वाले 4-5 दिन बहुत कम इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. वहीं इसी बीच 15 जुलाई तक तापमान बढ़ने की भी संभावना है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में फतेहपुर सीकर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे जोधपुर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है. आज 11 जुलाई को भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 11 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन के हिमालय की ओर शिफ्ट होने से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. 11-15 जुलाई केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પોરબંદરમાં અતુલ બેકરી ખાતે વડાપ્રધાનના જન્મદિવસે 72 કિલોની કેક કાપીને ઉજવણી કરાઈ
પોરબંદરમાં અતુલ બેકરી ખાતે વડાપ્રધાનના જન્મદિવસે 72 કિલોની કેક કાપીને ઉજવણી કરાઈ
Kurla Bus Accident Update : कुर्ला सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर | Mumbai
Kurla Bus Accident Update : कुर्ला सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर | Mumbai
અંબાલીમાં જન્માષ્ટમીની ધામધૂમથી ઉજવણી
અંબાલીમાં જન્માષ્ટમીની ધામધૂમથી ઉજવણી
बाइक से आए चोर,दिनदहाड़े ले गए चोरी कर मकान का गेट,सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
चोरों के हौसले बुलंद
दादाबाड़ी गुरुद्वारे के पीछे स्थित एक मकान से दिनदहाड़े गेट...