झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में हंगामे के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। मौजूदा विधानसभा में मौजूद 76 सदस्यों में से 45 ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। विधानसभा के मौजूदा स्ट्रेंथ के हिसाब से बहुमत के लिए न्यूनतम 39 मतों की जरूरत थी। भाजपा और आजसू के विधायकों ने वोटिंग के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार किया। सीएम हेमंत सोरेन ने सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर वाद-विवाद के बाद अपराह्न 12 बजकर 20 मिनट पर वोटिंग कराई गई।हेमंत सोरेन ने विश्वास मत पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि मेरे सदन में फिर से सीएम के रूप में आने से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। ये लोग जिस तरह का आचरण सदन में कर रहे हैं, उससे उनकी हताशा सामने आई है। चुनाव के बाद इनके आधे से ज्यादा विधायक दुबारा सदन में नहीं आएंगे। प्रस्ताव पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि यह दो महीने की सरकार घोटालों के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बनी है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे ठगबंधन सरकार करार देते हुए कहा कि इसने राज्य की जनता, युवाओं, किसानों, छात्रों, आदिवासियों, दलितों को धोखा दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जम्मू कश्मीर में टिकट नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता, BJP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों...
ಚಿತ್ರಕಲಾ ಪರಿಷತ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದಿನಿಂದ ನವೆಂಬರ್ 5 ರ ವರೆಗೆ ಬೆಂಗಳೂರು ಉತ್ಸವ ಆಯೋಜನೆ: ನಟಿ ಭೂಮಿ ಶೆಟ್ಟಿ ಚಾಲನೆ*
ಚಿತ್ರಕಲಾ ಪರಿಷತ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದಿನಿಂದ ನವೆಂಬರ್ 5 ರ ವರೆಗೆ ಬೆಂಗಳೂರು ಉತ್ಸವ ಆಯೋಜನೆ: ನಟಿ ಭೂಮಿ ಶೆಟ್ಟಿ ಚಾಲನೆ*
सोनारी में आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रतिवाद
*सोनारी में आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रतिवाद* असम राज्यिक आंगनबाड़ी कर्मी और सहायिका संस्था चराई देव...
iOS 18 public beta 6: Apple ने रिलीज किया नया बीटा अपडेट, बग फिक्स को लेकर है खास
एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 18 public beta 6 अपडेट रिलीज कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने...