सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (8 जुलाई 2024) पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बड़ा झटका दिया. सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण-जमीन हथियाने और राशन घोटाले से जुड़े सभी मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया था. कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए SC ने ममता सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार किसी शख्स को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है! दरअसल, संदेशखाली में टीएमसी से निष्कासित नेता शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप लगे थे. इस मामले में विपक्ष ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा था. हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. ममता बनर्जी ने संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के आदेश के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इससे पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. तब जस्टिस गवई ने कहा था, किसी व्यक्ति को बचाने के लिए राज्य सरकार याचिकाकर्ता के तौर पर क्यों आई है? इस पर ममता सरकार के वकील जयदीप गुप्ता ने कहा था, राज्य सरकार की लगातार कार्रवाई के बावजूद ये कमेंट आया है. ममता सरकार की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में सुनवाई टालने की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि किसी अन्य वजह से ये याचिका लगाई गई है. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा, सिर्फ संदेशखाली ही नहीं यह याचिका राशन घोटाले से भी जुड़ी है, जिसमें 43 एफआईआर दर्ज हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की बेंच उनकी दलील पर सहमत नहीं हुई और याचिका खारिज कर दी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
घाटसावळी येथे श्री गोरक्षनाथ गणेश मंडळाच्या वतीने विद्यार्थ्यांना शालेय साहित्य वाटप@india report
घाटसावळी येथे श्री गोरक्षनाथ गणेश मंडळाच्या वतीने विद्यार्थ्यांना शालेय साहित्य वाटप@india report
बोर्ड परीक्षा में गुनौर के 2 छात्रों ने मारी बाजी प्रदेश में नोवाँ एव दसवां स्थान किया हासिल नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने दी बधाई
गुनौर : गुनौर नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह द्वारा जानकारी शेयर करते हुए...
પાટણ જિલ્લામાં ચાલતા વિવિધ કામોની સમીક્ષા | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ જિલ્લામાં ચાલતા વિવિધ કામોની સમીક્ષા | SatyaNirbhay News Channel
સાંતલપુરમાં વીજળી ગુલ,લોકો અનાજ દળાવવા 10 કિમી સુધી જવા મજબુર બન્યા | SatyaNirbhay News Channel
સાંતલપુરમાં વીજળી ગુલ,લોકો અનાજ દળાવવા 10 કિમી સુધી જવા મજબુર બન્યા | SatyaNirbhay News Channel
Pakistan News: पाकिस्तान के सिंध में दूषित पानी पीने से पांच बच्चों की मौत, हैंडपंप किया गया सील
सिंध के संघार जिले में एक बोरवेल से दूषित पानी पीने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत...