पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के युवाओं की आवाज उठाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रदेश का युवा बेरोजगारी भत्ते, रोजगार, राजीव गांधी युवा मित्र बहाली भर्तीयों की घोषणा जैसे मुद्दों पर धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं. लेकिन, सरकार के दबाव में प्रशासन उन्हें अनुमति नहीं दे रहा है. धरने प्रदर्शन के लिए आरक्षित शहीद स्मारक से भी उन्हें बार-बार बल प्रयोग कर भगा दिया जाता है जो की उचित नहीं है." गहलोत ने लिखा, "लोकतंत्र में अपने हक के लिए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करना जनता का अधिकार है. उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है. मैं सरकार और पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि इस तरह की लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली ना अपने एवं जनता को उनका लोकतांत्रिक प्रदान करें. कांग्रेस सरकार के समय 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती की गई थी, जो कि ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करते थे. विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों के पद खत्म कर दिए, जिससे कि युवाओं ने नाराजगी दिखाते हुए बीते दिनों प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में धरना-प्रदर्शन किया. इसके बाद भी अब तक उनकी बहाली नहीं की गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
গোৰেশ্বৰত তীব্ৰগতিত নিৰ্মাণকাৰ্য চলিছে শুক্লাই নৈৰ মাথাউৰি
গোৰেশ্বৰত তীব্ৰগতিত নিৰ্মাণকাৰ্য চলিছে শুক্লাই নৈৰ মাথাউৰি
Kubeshwar Dham Sehore: कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू, 2000 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल
Kubereshwar Dham Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेश्वर धाम (Kubereshwar Mahadev)...
अग्रवाल समाज सेवा संस्था का दिवाली स्नेह मिलन 10 नवम्बर को, पोस्टर का किया विमोचन
अग्रवाल समाज सेवा संस्था का दिवाली मिलन एवं अन्नकूट का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन, 16 झालावाड़ रोड़,...
CES 2024 इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये गैजेट्स, iPhone यूजर्स के लिए आएगा ऑटो ट्रेकिंग स्टैंड, जानें डिटेल
CES 2024 इवेंट का आयोजन 9 जनवरी यानी आज से Las Vegas में किया जा रहा है। इसमें तमाम नए गैजेट्स की...