जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस ऑपरेशन में दो जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार से चल रहा ऑपरेशन रविवार को भी जारी है। इलाके में अभी भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। कुलगाम जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। अधिकारियों ने मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल का दौरा करने वाले कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कुछ आतंकवादियों के शव देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है. आईजीपी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल जिले के अंदरूनी इलाकों में है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल आतंकवादियों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं। इन आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोदरगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों ऑपरेशन जारी हैं और सुरक्षा बलों ने संबंधित क्षेत्रों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડૂતોને કમોસમી માવઠાથી થયેલા પાકોના નુકશાનનું વળતર આપો : ધારાસભ્ય ચિરાગભાઈ પટેલ
ખંભાત તેમજ ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં છેલ્લા ત્રણ દિવસથી કમોસમી વરસાદ વરસતા ખેડૂતોના તૈયાર પાકોને વ્યાપક...
WhatsApp पर रोलआउट हो रहा एक नया फीचर! अब आपके 'Favorite Contact' लिस्ट में टॉप पर आएंगे नजर
मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग...
Make In India का जलवा! एपल ने भारत में शुरू की iPhone 16 Series की असेंबलिंग
एपल ने अपनी सबसे एडवांस iPhone 16 Series का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। भारत में बने...
AAP Gujarat નેતા સાગર રબારીએ એક વીડિયોના માધ્યમથી Sabar Dairy ગંભીર મુદ્દા પર પોતાની વાત રજૂ કરી
AAP Gujarat નેતા સાગર રબારીએ એક વીડિયોના માધ્યમથી Sabar Dairy ગંભીર મુદ્દા પર પોતાની વાત રજૂ કરી
વેજલપુર પોલીસ સ્ટેશનના અપહરણના ગુન્હામાં નાસતા ફરતા આરોપી તથા ભોગબનનારને શોધી કાઢતી પંચમહાલ પેરોલ-ફર્લો સ્કવોર્ડ
પંચમહાલ પેરોલ ફર્લો સ્કવોર્ડના એ.એસ.આઈ. હાર્દિકકુમાર કાનાભાઈને હ્યુમન સોર્શીસ દ્વારા બાતમી મળી...