राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार सुबह 11:30 बजे अनुशासन समिति की बैठक शुरू हुई, जो देर शाम तक चल सकती है. इस बैठक की अध्यक्षता उदयलाल आंजना कर रहे हैं. इस बैठक का मकसद हाल ही में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भीतरघात करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में करीब 1 दर्जन प्रकरण रखे गए हैं, जिन पर आज गहनता से चर्चा की जाएगी, और बैठक के आखिर में उन पर आखिरी फैसला सुनाया जाएगा. इस बैठक में सदस्य हाकम अली विनोद गोठवाल और शकुंतला रावत मौजूद हैं. इस सब का मतलब है कि आज शाम तक इन प्रकरणों पर सुनवाई के बाद पीसीसी पदाधिकारी व पीसीसी सदस्य जैसे नेताओं पर गाज गिर सकती है. क्योंकि दोनों की चुनावों में कांग्रेस को इन नेताओं के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है. लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर का फीडबैक लिया था. इसमें यह जानकारी जुटाई गई थी जिन नेताओं को चुनाव के वक्त काम सौंपा गया था, वह जिम्मेदारी के साथ पूरा हुआ या नहीं? किसने लापरवाही बरती या फिर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा? इस फीडबैक के बाद सबसे ज्यादा ब्लॉक स्तर से भीतरघात की शिकायतें आई थीं. इन पर संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था. साथ ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાજકોટ આરોગ્ય વિભાગ દ્વારા હાથ ધરવામાં આવ્યું ચેકીંગ મીઠાઈ ફરસાણ ની દુકાનમાં કરવામાં આવ્યું ચેકીંગ
રાજકોટ આરોગ્ય વિભાગ દ્વારા હાથ ધરવામાં આવ્યું ચેકીંગ મીઠાઈ ફરસાણ ની દુકાનમાં કરવામાં આવ્યું ચેકીંગ
समाजवादी पार्टीं को छोड़कर उपमुख्यमंत्री पंडित ब्रजेश पाठक ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता
जनपद आजमगढ़ में,समाजवादी पार्टीं को छोड़कर उप-मुख्यमंत्री पंडित ब्रजेश पाठक ने दिलाई बीजेपी की...
રાધનપુર : રેલવે પાટા ક્રોસ કરવા જતા ટ્રેક્ટર ફસાયુ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : રેલવે પાટા ક્રોસ કરવા જતા ટ્રેક્ટર ફસાયુ | SatyaNirbhay News Channel
पैदल जा रहे युवक पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, दर्दनाक मौत
Manendragarh Accident पैदल जा रहे युवक पर सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़...
દિયોદર ની ૧૦ પ્રા. શાળા ના બાળકો ને તિથિ ભોજન અપાયું.
વર્તમાન સમયમાં વિવિધ શાળા કોલેજોમાં તિથિ ભોજન આપવામાં આવતું હોય ત્યારે...