प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे सप्ताह की शुरुआत 8 और 9 तारीख को रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं. इस दौरे पर वे राष्ट्रपति पुतिन से तमाम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को आस्ट्रिया भी जाएंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो 41 साल बाद आस्ट्रिया का दौरा करेंगे. बता दें, आस्ट्रिया के चांसलर के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी यात्रा पर जा रहे हैं. यह पीएम मोदी की पहली आस्ट्रिया यात्रा होगी. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वे आस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों के बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से भी वार्ता करेंगे.वहीं, पीएम मोदी की आस्ट्रिया दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव और राजदूत पवन कपूर ने कहा कि आस्ट्रिया के साथ हमारे संबंध अच्छे और मजबूत रहे हैं. इस बार हमारा ध्यान नवाचार और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा रहेगा. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1971 और 1983 में इस देश की यात्रा की थी. वहीं, देश के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू भी 1955 में इस देश का दौरा कर चुके हैं. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है. ऑस्ट्रिया भारत को मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स और रसायन निर्यात करता है, जबकि भारत ऑस्ट्रिया को कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन निर्यात करता है. प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में आगे सहयोग की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Harda Blast: Madhya Pradesh में पीड़ितों के साथ एक बार फिर हुआ छलावा, घर से लाखों का सामान चोरी
Harda Blast: Madhya Pradesh में पीड़ितों के साथ एक बार फिर हुआ छलावा, घर से लाखों का सामान चोरी
राजे बोलीं-जब भी जोधपुर आती 'जीजी' सबसे पहले मिलती थीं,आज जोधपुर उनके बिना अधूरा
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा- मैं जब भी जोधपुर आती थी, तो एयरपोर्ट पर सबसे...
રાધનપુરની જૂની નગરપાલિકા બિલ્ડિંગ જર્જરિત હાલતમાં
રાધનપુરની જૂની નગરપાલિકા બિલ્ડિંગ જર્જરિત હાલતમાં
ડીસાના ભીલડી નજીક અકસ્માતગ્રસ્ત યુવકને વાવના ધારાસભ્યે સારવાર અર્થે હોસ્પિટલમાં ખસેડ્યો
બનાસકાંઠામાં હંમેશા વિવાદોમાં રહેતા ધારાસભ્ય ગેનીબેન ઠાકોરે આજે માનવતા મહેકાવતું કામ કર્યું છે....
UP के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' को हरी झंडी दिखाई | AajTak
UP के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' को हरी झंडी दिखाई | AajTak