लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाकर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद हाथरस जाकर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। वेणुगोपाल ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने की योजना बनाई है।’ इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने पीड़ितों और जान गंवाने वाले परिजनों से भी मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि इस हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसके अलावा, सीएम योगी की ओर से भगदड़ में जान गंवाने वाले परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। वहीं, उन्होंने इस हादसे के संबंध में अधिकारियों को फौरन तलब कर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए और दो टूक कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ग्राम मड़ैयन पायक में चल रही 11 दिन की श्री श्री 1008 अखंड राम नाम संकीर्तन!!
ग्राम मड़ैयन पायक में चल रही 11 दिन की श्री श्री 1008 अखंड राम नाम संकीर्तन!!
Bundi: ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, युवती का कटा पैर, हालत गंभीर | Rajasthan | A1TV
Bundi: ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, युवती का कटा पैर, हालत गंभीर | Rajasthan | A1TV
Box Office Report: चट्टान की तरह खड़ी है 'द केरल स्टोरी', PS 2 और 'किसी का भाई...' की हुई इतनी कमाई
दर्शकों के मनोरंजन के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक ही समय में कई तरह की फिल्में उपलब्ध रहती हैं। इस बार...
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz