लाखेरी. सोमवार को लाखेरी पालिका में लंबे समय से एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाई श्रमिक, उद्यान कर्मी, दमकल,रैन बसेरों सहित नगर पालिका कार्यालय में कार्य करने वाले करीब 165 कर्मचारियों को नगर पालिका में आर्थिक तंगी के चलते कार्य मुक्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था एनजीओ के कर्मचारियों पर निर्भर है। एनजीओ के माध्यम से करीब 100 सफाई कर्मचारी, उद्यान कर्मी 40, दमकल में सहायक कर्मी 5, रैन बसेरों एवं नगर पालिका कार्यालय में 20 अपनी सेवाएं दे रहे थे जिन्हें नगर पालिका प्रशासन के कार्य मुक्त करने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो सकती हैं। फिलहाल कचरा टीपर चालक व सहायक कर्मी को छोड़कर सभी अस्थाई कर्मचारीयों की आज से छुट्टी कर दी। वहीं अब शहर के तीनों सेक्टरों की सफाई व्यवस्था स्थाई कर्मचारीयों के भरोसे है। जिनकी संख्या शहर की आबादी के अनुसार बहुत कम है। दूसरी ओर शहर की नगर पालिका लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही है।जिसके चलते एनजीओ कर्मचारियों का पिछले करीब 6 महीने का भुगतान बकाया चल रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं एनजीओ के माध्यम से नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी संख्या में एक साथ हटाना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Modi के बाद रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने साधा Tejashwi Yadav पर निशाना | Bihar Politics | RJD
PM Modi के बाद रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने साधा Tejashwi Yadav पर निशाना | Bihar Politics | RJD
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जकार्ता में ASEAN को किया संबोधित, बोले- "यह युद्ध का युग नहीं है"
नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में रक्षा मंत्री राजनाथ...
SP नेता Swami Prasad Maurya के विवादित बयान से फिर सियासी हलचल बढ़ गई है | Akhilesh Yadav
SP नेता Swami Prasad Maurya के विवादित बयान से फिर सियासी हलचल बढ़ गई है | Akhilesh Yadav
PORBANDAR પોરબંદરના નવા જલારામ મંદિરે જલારામ જયંતીની ઉજવણી 31 10 2022
PORBANDAR પોરબંદરના નવા જલારામ મંદિરે જલારામ જયંતીની ઉજવણી 31 10 2022