राजस्थान में कांग्रेस ने राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर किसानों को तोहफा देने को लेकर प्रेस नोट जारी किए जाने को लेकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजी गई शिकायत में निर्वाचन विभाग से कार्रवाई करने की मांग की गई है।कांग्रेस की ओर शिकायत में कहा गया है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर किसानों को तोहफा देने की घोषणा संबंधी प्रेस नोट जारी किया, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य चुनाव अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया गया है।बताते चलें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए 9 हजार पटवारियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। सीकर जिले में कैम्प लगाकर एग्रीस्टैक का शुभारम्भ कर किसानों को गिरदावरी सहित अन्य डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीमाज्ञान एप्लिकेशन और सहमति विभाजन एवं नामांतरण की ऑनलाइन सुविधा भी प्रारम्भ की जाएगी। डीआईएलआरएमपी (डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम) के अंतर्गत आमेट, उनियारा, सिवाणा, पीपाड़ तहसीलों में सर्वे और री – सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब नई जमाबन्दियों की शुरूआत भी की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सापाने पळवली चक्क चप्पल व्हिडिओ व्हायरल
सापाने पळवली चक्क चप्पल व्हिडिओ व्हायरल
વાંકાનેરમાં. 16 જાન્યુઆરીએ માંધાતાદેવ અને વેલનાથ બાપુના મંદિરનો પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ યોજાશે
વાંકાનેરમાં. 16 જાન્યુઆરીએ માંધાતાદેવ અને વેલનાથ બાપુના મંદિરનો પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ યોજાશે...
ভাৰতৰ প্ৰয়াত প্ৰাক্তন ৰাষ্ট্ৰপতি ফকৰুদ্দিন আলি আহমেদ ডাঙৰীয়াক ভাওনা প্ৰদীপ বঁটা প্ৰদান
মাজুলী জিলা সাংস্কৃতিক মহাসভা উদ্যোগত আজি গড়মূৰ খোনাচুকত মাধৱদেৱ কৃষ্টি সংঘত প্ৰয়াত দেশৰ...
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी
कापरेन----कार द्वारा बाइक के टक्कर मारने का मामला,
हादसे में गंभीर घायल हुए अज्ञात युवक की हुई...